डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, मध्य प्रदेश की राजनीति से अब देवभूमि तक का सफर, चार बार विधायक, बालाघाट से लोकसभा सांसद और मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं डॉ. बिसेन…

FB_IMG_1791824365823
खबर शेयर करें -

 

देहरादून। उत्तराखंड के नए राज्यपाल के रूप में डॉ. ढाल सिंह बिसेन का नाम सामने आया है। मध्य प्रदेश की राजनीति में लंबा अनुभव रखने वाले डॉ. बिसेन अब देवभूमि उत्तराखंड में संवैधानिक प्रमुख की जिम्मेदारी संभालेंगे। उनके राजनीतिक अनुभव और प्रशासनिक कार्यशैली को देखते हुए प्रदेश में उनकी नई भूमिका को लेकर उत्सुकता बनी हुई है।

 

यह भी पढ़ें:  धामी कैबिनेट के 13 बड़े फैसले: अग्निवीरों को भर्ती में राहत, बाल वीरता पुरस्कार योजना को मंजूरी; बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए भी बनेगी नई नियमावली...

डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने अपने राजनीतिक जीवन में मध्य प्रदेश विधानसभा से लेकर संसद तक का सफर तय किया है। वह चार बार मध्य प्रदेश विधानसभा के सदस्य चुने गए। इसके बाद वर्ष 2019 में बालाघाट लोकसभा क्षेत्र से सांसद निर्वाचित हुए। मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में भी उन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं।

यह भी पढ़ें:  धामी कैबिनेट के 13 बड़े फैसले: अग्निवीरों को भर्ती में राहत, बाल वीरता पुरस्कार योजना को मंजूरी; बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए भी बनेगी नई नियमावली...

 

राजनीति के साथ-साथ डॉ. बिसेन की पहचान चिकित्सक और कृषक के रूप में भी रही है। विभिन्न जिम्मेदारियों का अनुभव रखने वाले डॉ. बिसेन के सामने अब उत्तराखंड के संवैधानिक प्रमुख के रूप में नई भूमिका होगी।

यह भी पढ़ें:  धामी कैबिनेट के 13 बड़े फैसले: अग्निवीरों को भर्ती में राहत, बाल वीरता पुरस्कार योजना को मंजूरी; बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए भी बनेगी नई नियमावली...

 

राज्यपाल का पद प्रदेश की संवैधानिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। ऐसे में उत्तराखंड में उनके कार्यकाल, प्राथमिकताओं और प्रदेश के विभिन्न विषयों पर उनकी भूमिका पर लोगों की नजर रहेगी।

 

 

Ad Ad