एमबीपीजी कॉलेज चुनाव से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन: ITI गैंग का सरगना देवेंद्र बिष्ट हिरासत में, हुड़दंगियों को कप्तान की दो टूक—अराजकता बर्दाश्त नहीं…

ChatGPT Image Sep 22, 2026, 11_54_14 AM
खबर शेयर करें -

 

चुनाव प्रभावित करने की आशंका के चलते कार्रवाई, छात्र–छात्राओं में गैंग के नाम से था भय का माहौल; गैंगस्टर एक्ट और हत्या के प्रयास समेत कई संगीन मुकदमे दर्ज.

 

हल्द्वानी। MBPG कॉलेज छात्रसंघ चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया है। चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अराजकता या माहौल बिगाड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने ITI गैंग के कथित सरगना देवेंद्र बिष्ट को हिरासत में लिया है।

यह भी पढ़ें:  हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का रण शुरू, मतदान केंद्रों पर उमड़ी छात्र-छात्राओं की भीड़, पुलिस की व्यवस्था चाक चौबंद.....

 

पुलिस की कार्रवाई को चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार, देवेंद्र बिष्ट के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट और धारा 307 समेत कई संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। पुलिस को आशंका थी कि चुनावी माहौल को प्रभावित करने अथवा किसी तरह की अशांति पैदा करने की कोशिश हो सकती है, जिसके मद्देनजर यह कार्रवाई की गई।

 

बताया जा रहा है कि ITI गैंग के नाम को लेकर कॉलेज परिसर और आसपास के क्षेत्र में छात्र-छात्राओं के बीच भय का माहौल बना हुआ था। ऐसे में पुलिस ने चुनाव से पहले ही संभावित उपद्रवियों पर नजर रखते हुए सख्ती बढ़ा दी है, ताकि मतदान प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।

यह भी पढ़ें:  हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का रण शुरू, मतदान केंद्रों पर उमड़ी छात्र-छात्राओं की भीड़, पुलिस की व्यवस्था चाक चौबंद.....

 

नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि मतदान के दौरान अराजकता, हुड़दंग या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का रण शुरू, मतदान केंद्रों पर उमड़ी छात्र-छात्राओं की भीड़, पुलिस की व्यवस्था चाक चौबंद.....

 

पुलिस ने चुनाव ड्यूटी में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाने के साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

 

एसएसपी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि मतदान लोकतांत्रिक प्रक्रिया है और इसे प्रभावित करने या माहौल खराब करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। पुलिस का फोकस शांतिपूर्ण मतदान, सुरक्षा व्यवस्था और छात्र-छात्राओं को भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने पर रहेगा।

Ad