बदरीनाथ हाईवे पर श्रद्धालुओं की कार पर गिरे पत्थर, हादसे में महिला की मौत

IMG-20250623-WA0019
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में जहां एक तरफ चारधाम यात्रा चल रही है तो वहीं मॉनसून की एंट्री कई बार हादसों का सबब भी बनती जा रही है ऐसे में सोमवार को बद्रीनाथ हाईवे पर पातालगंगा में एक कार के ऊपर पत्थर गिर गया जिससे बड़ा हादसा हो गया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई मृतक महिला हरियाणा की है। जबकि पिता और बेटी घायल है। बता दें कि ये हादसा तब हुआ जब बदरीनाथ धाम से लौट रही एक कार के ऊपर पहाड़ी से अचानक पत्थर गिर गए. जिससे कार के परखच्चे उड़ गए.जबकि, इस हादसे में एक महिला की जान चली गई. जबकि एसडीआरएफ की मदद से कार में फंसे हुए एक बच्चे और एक पुरुष को बमुश्किल निकाला गया. जिन्हें तत्काल पीपलकोटी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है.