मौसम अपडेट उत्तराखंड– प्रदेश में मौसम विभाग ने किया अगले 48 घंटे भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी…

IMG_20230123_090926-1024x768-1
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के पूरी तरह सक्रिय होने से अगले 48 घंटे में मैदान से लेकर पहाड़ तक भारी बारिश के आसार हैं। ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी की चेतावनी है। इसे लेकर मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटे में उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पौड़ी, नैनीताल, देहरादून में भारी बारिश की संभावना है। वहीं, पर्वतीय जिलों में 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी हो सकती है।

यह भी पढ़ें:  अगर जा रहे हैं कैंची धाम, तो पहले पढ़ लें यह खबर, 2 से 4 अक्टूबर तक पुलिस का ट्रैफिक प्लान लागू, भीमताल और भवाली में यहां खड़े होंगे वाहन...

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से अगले 24 घंटे में पूरे उत्तराखंड में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। रविवार और सोमवार को बारिश और बर्फबारी के साथ ही कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी संभावना है। सरकार, शासन और आपदा आपदा प्रबंधन को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है।

यह भी पढ़ें:  MDDA की मैस्कॉट और स्लोगन प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान, IAS बंशीधर तिवारी ने प्रदान किए पुरस्कार...

देहरादून और आसपास के इलाकों में भारी बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी सोनिका ने अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन के अधिकारियों को आपदा की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर आपदा प्रबंधन के कार्य तेजी से शुरू करने को कहा है।