लालकुआं– भाजयुमो मंडल अध्यक्ष नवीन पपोला ने विभिन्न मुद्दों पर सरकार और विधायक का किया धन्यवाद, पढ़िए पूरी खबर…

FB_IMG_1674919248750
खबर शेयर करें -

लालकुआं/बिंदुखत्ता–

भारतीय जनता युवा मोर्चा बिंदुखत्ता मंडल अध्यक्ष नवीन पपोला ने मौजूदा भारतीय जनता पार्टी की सरकार में क्षेत्र के विधायक मोहन सिंह बिष्ट द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की जमकर सराहना की है।

उन्होंने कहा की बिंदुखत्ता में मौजूद समय में जो विद्युतीकरण का कार्य किया जा रहा है उसके लिए विधायक को वह धन्यवाद देते हैं।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल/काठगोदाम–इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में साइबर क्विज: 'डिजिटल डाइनोमोस' ने मारी बाजी, रेड हाउस रहा अव्वल... 

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक लगभग ₹12000 जमा करने के बाद विद्युत कनेक्शन मिलता था जबकि हाल ही में बिन्दुखत्ता में लगाए गए कैंप के बाद लोगों को विद्युतीकरण को लेकर काफी राहत सरकार के माध्यम से मिली है जिसमें अब महज 28 सौ रुपए में स्थाई विद्युत कनेक्शन लोगों को मिल पा रहा है।

यह भी पढ़ें:  अवैध खनन पर खनन विभाग का बड़ा एक्शन, स्टोन क्रेशर सीज, हरिद्वार में शिकायत के बाद विभागीय प्रवर्तन दल की कार्रवाई, ई–खन्ना पोर्टल भी अस्थायी रूप से निलंबित...

उन्होंने बताया कि नए विद्युत पोल की समस्या लंबे समय से बनी हुई थी जिसके निस्तारण को लेकर के भी सरकार ने और क्षेत्रीय विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने बड़ा कदम उठाया है और क्षेत्रीय जनता को राहत पहुंचाने का काम किया है इसके लिए वह अपनी सरकार और विधायक मोहन सिंह बिष्ट को धन्यवाद देते हैं।

यह भी पढ़ें:  कुमाऊं विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति, प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट की नियुक्ति, राज्यपाल एवं कुलाधिपति ने जारी किया आदेश, तीन वर्ष के लिए संभालेंगे कुलपति का दायित्व...

उन्होंने कहा ऐसे यशस्वी विधायक की बदौलत ही लालकुआं क्षेत्र में विकास कार्य तेज गति से होना प्रारंभ हो चुके हैं और जल्द ही कई अन्य विकास कार्य से जुड़े कार्य जनता के समक्ष आएंगे। इसके लिए उन्होंने पुनः अपनी सरकार और क्षेत्रीय विधायक मोहन सिंह बिष्ट को धन्यवाद प्रेषित किया है।

Ad