मौसम अपडेट–उत्तराखंड में आज से बदलेगा मौसम, दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, यलो अलर्ट जारी..

0
1175406-mausam
खबर शेयर करें -

प्रदेश में भले ही इस साल जनवरी में बिना बारिश-बर्फबारी के सूखी ठंड रिकॉर्ड बना रही है। लेकिन महीने के अंत में मौसम तेवर दिखा सकता है। प्रदेश भर में 31 जनवरी और एक फरवरी को बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। इसके लिए मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि देहरादून समेत पौड़ी, नैनीताल, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में सुबह के समय हल्का कोहरा छाने की संभावना है।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड–जनहित सर्वोपरि: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत सख्त, विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता पर दिया जोर...

31 जनवरी को प्रदेश भर में गर्जन और बिजली चमकने के साथ बारिश होने के आसार हैं। जबकि पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। ऐसा ही हाल फरवरी के शुरुआत में भी देखने को मिल सकता है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा, पश्चिमी विक्षोभ के बढ़ने से बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इससे तापमान पर भी असर पड़ेगा। हालांकि आने वाले दिनों में सामान्य तापमान में ज्यादा गिरावट दर्ज नहीं की जाएगी। इस साल दिसंबर-जनवरी में कोल्ड डे ने नया रिकॉर्ड बनाया है। यही वजह रही कि लोगों को पहाड़ से ज्यादा मैदानों में ठंड ने सताया।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग उत्तराखंड–बागेश्वर में सनसनी: स्कूल के प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या, वेतन विवाद में क्लर्क गिरफ्तार...

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है आमतौर पर इन दोनों महीनों में बारिश-बर्फबारी होने से शीत दिवस की संभावना कम होती है। लेकिन इस बार बारिश न होने से चार-पांच दिन शीत दिवस जैसी स्थिति रही।

यह भी पढ़ें:  जनभावनाओं के आगे झुकी सरकार: देहरादून–ऋषिकेश फोर/सिक्स लेन परियोजना में पेड़ों की कटाई फिलहाल स्थगित..

राजधानी दून में सोमवार को दिनभर धूप खिली तो लोगों ने राहत की सांस ली। दून का अधिकतम तापमान दो डिग्री इजाफे के साथ 23.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो बीते रविवार को तीन डिग्री की गिरावट के साथ 18.5 था। मंगलवार को दून का अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान छह डिग्री रहने के आसार हैं।

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *