बिग ब्रेकिंग–आयुक्त की फिल्मी स्टाइल में छापेमारी, मावे की आढ़त में चल रही थी धांधली…

20240129_144134
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में मिलावट खोरी के खिलाफ कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। कमिश्नर दीपक रावत अपने कैंप ऑफिस से ओके होटल, बेस हॉस्पिटल होते हुए डीके पार्क का निरीक्षण करते हुए,

रामलीला मोहल्ला पहुंचे, वहां पर उन्होंने मावे की आढ़त पर छापेमारी की, जहां पर उन्होंने देखा भारी मात्रा में मावा रखा हुआ था, जो की काफी दिन पुराना था।

यह भी पढ़ें:  26 मदरसों को मिली मान्यता, सीएम धामी बोले, आधुनिक शिक्षा से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य, नई पहचान, नया सम्मान के साथ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिला मान्यता प्रमाण-पत्र, विज्ञान, तकनीक और AI से जुड़ने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर...

ऐसे में उन्होंने मावा आढ़ती से पूछताछ की।मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय समेत खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी भी पहुंचे। जहां पर यह पाया गया कि खोया (मावा) में मिलावट है,

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–लगातार बारिश से नैनीताल में अलर्ट, डीएम ने विभागों को दिए सख्त निर्देश, करीब चार दर्जन सड़कें बंद, संवेदनशील इलाकों में मशीनरी और राहत टीमें तैनात...

जो की रामनगर के ढैला और टांडा के खत्ते से आता है, जिसके लेनदेन का भी हिसाब काफी गड़बड़ है। मावे का सैंपल खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लिए जा रहे हैं।

कमिश्नर दीपक रावत ने कहा कि मिलावट खोरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आम लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा, फिलहाल खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा मावे के सैंपल लिए गए हैं, जिनको टेस्ट के लिए लैब भेजा जाएगा। फिलहाल कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत की कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–लगातार बारिश से नैनीताल में अलर्ट, डीएम ने विभागों को दिए सख्त निर्देश, करीब चार दर्जन सड़कें बंद, संवेदनशील इलाकों में मशीनरी और राहत टीमें तैनात...

Ad