उत्तराखंड–यहां थम नहीं रहा आवारा सांडो का आतंक, इस बार महिला पर घातक हमला….

9b97d82ac0a86d47da8e4ba432d0f541_original
खबर शेयर करें -

लालकुआं–ग्रामीण इलाकों में इन दिनों आवारा जानवरों का इतना आतंक है कि ग्रामीण इस बात से परेशान है कि इन आवारा जानवरों से अपनी फसल को बचाए या खुद को। और दूसरी तरफ प्रशासन लगातार हो रही घटनाओं के बाद भी कुंडली मार के बैठा है।

ताजा मामला रविवार सुबह का है जब लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के बिंदुखत्ता के पूर्वी राजीव नगर घोड़ानाला का है। जहां 67 वर्षीय पुष्पा जोशी पत्नी स्वर्गीय बालादत्त जोशी सुबह 7 :40 पर घर का गेट खोलकर बाहर आ ही रही थी कि अचानक एक सांड ने उन पर हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: रिद्धिम अग्रवाल से कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी वापस, अब नीलेश आनंद भरणे संभालेंगे मोर्चा...

इससे पहले की 67 वर्षीय पुष्पा जोशी को समझ पाती आवारा जानवर द्वारा उनको गंभीर रूप से घायल कर दिया उनकी रीड की हड्डी पर भी चोट पहुंचा दी गई। आनन फानन में महिला के परिवारजन उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए जहां गंभीर अवस्था में उन्हें भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–ED दफ्तर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, मीडिया से बोले–मैं खुद बताऊंगा किस मामले में बुलाया गया...

बुजुर्ग महिला के पुत्र धीरज ने बताया कि उनकी माता के रीड की हड्डी में भी चोट आई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। यह कोई पहली घटना नहीं है क्षेत्र में दर्जनों बार आवारा जानवर ने लोगों पर हमले किए हैं।

आवारा जानवरों की हमले से अब तक कई मौतें भी हो चुकी हैं कुछ दिन पूर्व ही बिंदुखत्ता क्षेत्र में ही साइकिल से आ रहे हैं बुजुर्ग पर आवारा जानवर ने हमला किया था जिसके बाद बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–धारी में 30 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, भूमि नाप के नाम पर मांगी थी रकम...

पूरा क्षेत्र सैकड़ो की संख्या में जगह-जगह झुंड में आ रहे आवारा जानवरों से परेशान हैं लेकिन इस और ध्यान देने वाला कोई नहीं है प्रशासन तो मानो कुंडली मारकर बैठा हो और जिम्मेदार जनप्रतिनिधि भी आंखें बंद कर इन घटनाओं को नजरअंदाज करने में लगे हैं। ऐसे में पीड़ित जनता जाए तो जाए कहां।

,

Ad