SSP के निर्देशन में यहां 17 लंबित माल मुकदमती का किया गया निस्तारण…

IMG-20230927-WA0023
खबर शेयर करें -

एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में कोतवाली लालकुआं के 17 लंबित माल मुकदमती का किया गया निस्तारण प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल द्वारा जिले के सभी थानों को मालखानो में लंबित माल मुकदमाती का निस्तारण करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिस आदेशानुसार प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी तथा संगीता क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में डी०आर० वर्मा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं के नेतृत्व में थाना पुलिस द्वारा कोतवाली लालकुआं के 17 लंबित मालों का निस्तारण किया गया।

यह भी पढ़ें:  15 अक्टूबर तक नैनीताल की सभी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, डीएम रयाल ने तय की डेडलाइन, त्योहारी सीजन से पहले सड़क और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश, ब्लैक स्पॉट व दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर...

यह 17 माल मुकदमाती (08 जुआं अधिनियम, 01 आबकारी अधिनियम, 06 आर्म्स एक्ट, 01आईपीसी तथा 01 पशु क्रूरता अधिनियम) से संबंधित थे। उक्त माल का निस्तारण मा0 न्यायलय द्वारा गठित टीम के उपस्थिति में कराया गया।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–धारी में 30 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, भूमि नाप के नाम पर मांगी थी रकम...

जुआं अधिनियम से संबंधित 08 मालों का कुल 17,720 रू0 तथा आबकारी अधिनियम के माल का 670 रुपए कुल 18,390 रुपए राजकोश में जमा कराया जाएगा। भविष्य में भी इसी प्रकार लंबित मालों के निस्तारण की कार्रवाई जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–ED दफ्तर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, मीडिया से बोले–मैं खुद बताऊंगा किस मामले में बुलाया गया...

Ad