उत्तराखंड–धामी सरकार का विकास को रफ्तार: सड़क, मंदिर सौंदर्यीकरण और संपर्क मार्गों के लिए करोड़ों की सौगात…

FB_IMG_1786455311934
खबर शेयर करें -

 

 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में सड़क, संपर्क मार्ग, मंदिर सौंदर्यीकरण और जनसुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपये की वित्तीय स्वीकृतियों को मंजूरी दी है। इन स्वीकृतियों से ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क कनेक्टिविटी मजबूत होने के साथ धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

 

मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ के एंचोली-जाख मोटर मार्ग में मोती मार्ग प्रवेश द्वार के निर्माण के लिए ₹8.93 लाख, चम्पावत विधानसभा क्षेत्र में सेलागाड़ से कोटकेन्द्री तक संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए ₹40.53 लाख तथा नई टिहरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पुलिया नामे, पंचायत खड़ीखाल में सड़क से भारी केमर गांव डाबरा पानी तोक तक आरसीसी खड़िंजा रेलिंग मार्ग के निर्माण के लिए ₹52.06 लाख की स्वीकृति प्रदान की है। इन कार्यों के लिए प्रथम किश्त के रूप में ₹31.23 लाख की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन भी किया गया है।

यह भी पढ़ें:  कांवड़ मेले में कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल बने विमल मिश्रा, उत्कृष्ट ड्यूटी पर सम्मानित, नैनीताल पुलिस का बढ़ाया मान...

 

इसी क्रम में पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र स्थित ध्वज जयंती माता मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवास, पेयजल, शौचालय और मार्ग निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्यों के लिए ₹97 लाख की स्वीकृति दी गई है। इसके तहत प्रथम किश्त के रूप में ₹58.25 लाख जारी किए जाएंगे।

 

वहीं पुरोला विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड नौगांव में रवांई घाटी के आराध्य देवी श्री रुद्रेश्वर महाराज मंदिर बिल्ला के सौंदर्यीकरण के लिए ₹1.79 करोड़ मंजूर किए गए हैं, जिसकी प्रथम किश्त के रूप में ₹1.07 करोड़ स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन हुआ है।

 

अल्मोड़ा जिले के सल्ट विधानसभा क्षेत्र में मल्ली मनिला मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए ₹98.80 लाख तथा जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड धौलादेवी के न्याय पंचायत क्षेत्र ध्याड़ी के भेटाबडोली में भीमादेवी मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए ₹98.50 लाख की स्वीकृति दी गई है। दोनों कार्यों के लिए प्रथम किश्त के रूप में क्रमशः ₹59.28 लाख और ₹59.10 लाख की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन किया गया है।

यह भी पढ़ें:  वरिष्ठ नागरिक से सोने की अंगूठी झपटकर भागा 60 वर्षीय शातिर लुटेरा गिरफ्तार, 1 लाख की अंगूठी बरामद...

 

उधमसिंहनगर जिले के गदरपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रामबाग, हरिपुरा और पंचाननपुर में गोविंद मंदिर/धर्मशाला, मसीत मंदिर/धर्मशाला तथा तालाब के पास मंदिर/धर्मशाला निर्माण के लिए ₹2.54 करोड़ की स्वीकृति दी गई है। इसके लिए प्रथम किश्त में ₹1.02 करोड़ स्वीकृत किए जाएंगे।

 

पिथौरागढ़ के डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र में ग्राम पंचायत सिरड़ के नैनीपाताल से ग्राम पंचायत नाघर इंटर कॉलेज तक सीसी संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए ₹79.87 लाख की स्वीकृति दी गई है, जिसकी प्रथम किश्त में ₹47.92 लाख जारी किए जाएंगे। वहीं चम्पावत विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मैरोली के आंतरिक मार्गों तथा ग्राम पंचायत बड़पास के आंतरिक मार्गों का इंटरलॉकिंग टाइल्स से निर्माण कराने के लिए ₹3.89 करोड़ की स्वीकृति दी गई है। इसके लिए प्रथम किश्त के रूप में ₹1.87 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन हुआ है।

यह भी पढ़ें:  कुमाऊं में 5 करोड़ से अधिक की निर्माण परियोजनाओं की आयुक्त दीपक रावत ने की समीक्षा, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश...

 

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने चम्पावत जिले के लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड बाराकोट में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय कल्याण सिंह अधिकारी के सम्मान में उनकी प्रतिमा स्थापित किए जाने के लिए ₹32.49 लाख की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

 

इन स्वीकृतियों से प्रदेश के पर्वतीय और ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलने के साथ धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर सुविधाओं का विस्तार होगा। साथ ही स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को बेहतर आवागमन एवं जनसुविधाएं उपलब्ध होने की उम्मीद है।

Ad Ad Ad