उत्तराखंड–जिले के 1.36 लाख कार्डधारकों को मिलेगा मंडुवा…

0
benefits-of-ragi-madua-ki-roti-pinkstea-1200x675
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी– सफेद और गुलाबी राशन कार्डधारकों को जल्द ही सस्ता गल्ला दुकाने से एक किग्रा मंडुवा मिलेगा। इसके बदले उन्हें एक किग्रा चावल कम दिया जाएगा।

खाद्य खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। राज्य सरकार ने मोटे अनाज के प्रोत्साहन की योजना बनाई है। इसके तहत लोगों को अधिक से अधिक मोटे अनाज से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–अफवाहों पर विराम: कल नैनीताल के सभी स्कूल खुलेंगे, डीएम ने जारी किया स्पष्ट संदेश...

इसी के तहत राज्य सरकार ने सस्ते गल्ले की दुकानों में मंडुवा देने की योजना बनाई थी। अब खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने इसके आदेश दे दिए हैं। आदेश के तहत उपभोक्तओं को एक किग्रा चावल के बदले मंडुवा दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–अफवाहों पर विराम: कल नैनीताल के सभी स्कूल खुलेंगे, डीएम ने जारी किया स्पष्ट संदेश...

पूर्ति निरीक्षक रवि सनवाल ने बताया कि जिले में योजना का लाभ 1.36 राशनकार्ड धारकों को मिलेगा। मई से योजना शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए एलॉटमेंट जारी हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *