नैनीताल/काठगोदाम–इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में साइबर क्विज: ‘डिजिटल डाइनोमोस’ ने मारी बाजी, रेड हाउस रहा अव्वल… 

IMG-20260903-WA0022
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी 03 सितंबर, 2026: स्थानीय इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में आज एक शानदार ‘अंतर्सदनीय साइबर क्विज प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। स्कूल के चारों सदनों, रेड, येलो, ग्रीन और ब्लू हाउस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली।

 

 

रोमांचक छह राउंड में परखा गया ज्ञानविद्यार्थियों के तकनीकी ज्ञान को परखने के लिए क्विज को छह बेहद रोमांचक राउंड्स में बांटा गया था। इनमें आइस ब्रेकर, मल्टीपल चॉइस, सीक्वेसिंग, हैंड्स ऑन प्रैक्टिस, बजर राउंड और रैपिड फायर राउंड शामिल रहे।

यह भी पढ़ें:  कुमाऊं विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति, प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट की नियुक्ति, राज्यपाल एवं कुलाधिपति ने जारी किया आदेश, तीन वर्ष के लिए संभालेंगे कुलपति का दायित्व...

 

 

प्रतियोगिता के लिए विद्यार्थियों को चार टीमों क्वांटम क्वाड्स, साइबर माइंड्स, डिजिटल डाइनोमोस और लॉजिक लेजेंड्स में विभाजित किया गया था। प्रत्येक राउंड में पूछे गए 8-10 सवालों ने न केवल प्रतियोगियों का ज्ञान बढ़ाया, बल्कि दर्शक दीर्घा में बैठे बच्चों का भी भरपूर मनोरंजन किया।

 

 

रेड हाउस की टीम बनी चैंपियनकड़े मुकाबले के बाद रेड हाउस की टीम ‘डिजिटल डाइनोमोस’ ने प्रथम स्थान हासिल कर अपनी बुद्धिमत्ता का लोहा मनवाया। वहीं, येलो हाउस की टीम ‘साइबर माइंड्स’ दूसरे स्थान पर और ब्लू हाउस की टीम ‘लॉजिक लेजेंड्स’ तीसरे स्थान पर रही।

यह भी पढ़ें:  अवैध खनन पर खनन विभाग का बड़ा एक्शन, स्टोन क्रेशर सीज, हरिद्वार में शिकायत के बाद विभागीय प्रवर्तन दल की कार्रवाई, ई–खन्ना पोर्टल भी अस्थायी रूप से निलंबित...

 

 

विजेताओं को मिला प्रोत्साहनप्रतियोगिता के समापन पर विद्यालय के प्रबंधक डॉ. दीपक बल्यूटिया, प्रधानाचार्य श्री अनुराग माथुर और श्रीमती गायत्री बल्यूटिया ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों को तकनीकी रूप से जागरूक और सतर्क बनाती हैं।

यह भी पढ़ें:  अवैध खनन पर खनन विभाग का बड़ा एक्शन, स्टोन क्रेशर सीज, हरिद्वार में शिकायत के बाद विभागीय प्रवर्तन दल की कार्रवाई, ई–खन्ना पोर्टल भी अस्थायी रूप से निलंबित...

 

 

इस पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन आई.टी. विभाग की क्विज मास्टर सुश्री स्मिता पंत और श्रीमती भावना कफलटिया द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती गिरिजा नेगी तिवारी और श्री रोबिन कुमार आर्य का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर कक्षा 9 से 12 तक के सभी शिक्षक और शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

 

 

 

 

Ad