अपडेट ऊधमसिंहनगर–विधायक सुमित हृदयेश, कांग्रेसी नेता हरीश पनेरू ने दे डाली आत्मदाह की चेतावनी, प्रशासन में मच गया हड़कंप…

0
IMG-20230211-WA0032.jpg
खबर शेयर करें -

अशोका लीलैंड कंपनी पंतनगर से बाहर किए गए डिप्लोमाधारी श्रमिको ने आज फेक्ट्री गेट पर जम कर प्रदर्शन किया। समर्थन में पहुंचे हल्द्वानी विधायक और कांग्रेसी नेता हरीश पनेरु ने स्थाई नियुक्ति की मांग ना मानने पर आत्मदाह की चेतावनी दे दी।

लगभग दो घंटे के बबाल के बाद फेक्ट्री प्रबंधन द्वारा वार्ता अधिकारियों से की गई। एसडीएम के आश्वासन के बाद श्रमिक प्रदर्शन से हटे। इस दौरान आत्मदाह की धमकी के बाद प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मचा रहा।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड–नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट का असर: 20 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किए आदेश...

पंतनगर सिडकुल की अशोका लीलैंड कंपनी द्वारा साढ़े चार साल के डिप्लोमा करने के बाद सैकड़ों कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया था। पिछले डेढ़ साल से बाहर किए गए श्रमिक फेक्ट्री में स्थाई नियुक्ति की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे है। श्रमिक कई बार फेक्ट्री के बाहर प्रदर्शन भी कर चुके है, लेकिन ना ही फेक्ट्री प्रबंधन और ना ही प्रशासन श्रमिको की सुध ले रहा था।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड–नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट का असर: 20 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किए आदेश...

आज हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश और कांग्रेस नेता हरीश पनेरू अशोका लीलैंड पहुंचे। इस दौरान उन्होंने फेक्ट्री के बाहर जम कर प्रदर्शन किया। प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद एचआर मौके पर पहुंचे और मैनेजमेंट से वार्ता कर अग्रिम कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, जिससे वहां पर मौजूद श्रमिक और विधायक आग बबूला हो गए।

उन्होंने मौके पर कपड़े उतार कर आत्मदाह करने की घोषणा कर दी। जिससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही एसपी सीटी मनोज कत्याल सहित एसडीएम प्रत्युष सिंह भी मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड–नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट का असर: 20 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किए आदेश...

इस दौरान अधिकारियों ने श्रमिको को समझाने का प्रयास किया गया, दो घंटे तक चले हाईबोल्टेज ड्रामे के बाद फेक्ट्री प्रबंधक वार्ता के लिए राजी हुए, फैक्ट्री प्रबंधन ने प्रशासन ने पुलिस को 10 दिन का समय दिया है जिसमें समस्या का समाधान निकाला जाएगा।

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *