लालकुआं/बिन्दुखत्ता–रमेश कुनियाल पर जताया भाजपा ने भरोसा, मंडल महामंत्री के पद पर किया नियुक्त, आप भी दीजिए बधाई…

0
FB_IMG_1676221544193
खबर शेयर करें -

लालकुआं–वरिष्ठ भाजपा नेता तथा जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिंदुखत्ता के पूर्व प्रबंधक रमेश कुनियाल को बिंदुखत्ता का भाजपा मंडल महामंत्री नियुक्त किया गया है।

रमेश कुनियाल की ताजपोशी से क्षेत्र में भाजपाइयों में खुशी का माहौल है तथा उन्होंने रमेश कुनियाल को महामंत्री बनाए जाने पर पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त किया है।

इधर रमेश कुनियाल का कहना है कि संगठन ने जो उनपर भरोसा जताया है उस पर वे सदैव खरा उतरेंगे तथा भाजपा की मजबूती के लिए सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

रमेश कुनियाल की ताजपोशी पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, विधायक डॉ मोहन बिष्ट, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी, भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश पंत, दुग्ध संघ के पूर्व चेयरमैन भरत नेगी, वन विकास निगम के पूर्व डायरेक्टर कुंदन सिंह चुफाल, वरिष्ठ भाजपा नेता राम सिंह पपोला, भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नवीन पपोला, किशन गिरी गोस्वामी, मनोज बसनायत आदि ने शुभकामनाएं दी हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *