दुखद खबर–पैसों के लेनदेन को लेकर युवक ने खुद को गोली मारी, आत्महत्या से पहले वीडियो किया वायरल…

shutterstock_1139406617_1
खबर शेयर करें -

 

 

 

पौड़ी। पैसों के लेनदेन को लेकर युवक ने खुद को गोली मार दी। आत्महत्या करने से पहले युवक ने एक वीडियो बनाया। वीडियो सामने आने के बाद भाजपा नेता पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मृतक ने भाजपा नेता पर आरोप लगाए हैं।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तकों और पोर्टल का किया शुभारंभ, योजनाओं की जानकारी अब होगी और अधिक सुलभ...

 

 

 

पौड़ी जनपद के तलसारी गांव में बृहस्पतिवार सुबह जितेंद्र सिंह नेगी (32) पुत्र सतीश चंद्र ने अपने ही घर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना से पहले जितेंद्र ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया था, जिसमें उसने आत्महत्या करने की बात कही और भाजपा नेता पर गंभीर आरोप लगाए। वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–नैनीताल जिला पंचायत चुनाव के ‘रेनकोट कांड’ पर हाईकोर्ट में तीखी सुनवाई, पांच सदस्य जवाबों में उलझे...

 

 

 

सूचना मिलने पर पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और सबूत जुटाए।

यह भी पढ़ें:  दिल्ली–सुप्रीम कोर्ट में आज फिर टली बनभूलपुरा रेलवे प्रकरण की सुनवाई, अब अगली तारीख को होगी इस मामले में सुनवाई...

 

 

 

एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी हिमांशु चमोली को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

 

 

 

 

Ad Ad Ad