दुखद खबर–उत्तराखंड पुलिस में तैनात दरोगा की मौत पर गमगीन हुआ विभाग…

Screenshot_2023-11-27-12-05-59-53_40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12-685x470
खबर शेयर करें -

पुलिस कार्यालय देहरादून में नियुक्त उ0 नि0 विपिन जोशी का चंडीगढ़ के एक अस्पताल में उपचार के दौरान आकस्मिक निधन हो गया।

दिवंगत विपिन जोशी के आकस्मिक निधन पर एसएसपी अजय सिंह ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर दुख की इस घड़ी में शोक संतृप्त परिवार को धैर्य और शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से कामना की।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–लगातार बारिश से नैनीताल में अलर्ट, डीएम ने विभागों को दिए सख्त निर्देश, करीब चार दर्जन सड़कें बंद, संवेदनशील इलाकों में मशीनरी और राहत टीमें तैनात...

साथ ही आपको बताते चले कि दिवंगत विपिन जोशी अपने सौम्य, शालीन व्यवहार के लिए पहचाने जाते थे। अपने कर्तव्य के प्रति संवेदनशील और पूर्ण रूप से समर्पित थे।

यह भी पढ़ें:  26 मदरसों को मिली मान्यता, सीएम धामी बोले, आधुनिक शिक्षा से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य, नई पहचान, नया सम्मान के साथ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिला मान्यता प्रमाण-पत्र, विज्ञान, तकनीक और AI से जुड़ने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर...

वह वर्ष 2002 में उत्तराखंड पुलिस में कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुए थे। वर्ष 2015 में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नत हुए थे। वे मूल रूप से ग्राम मजियाडा, पो. कर्णप्रयाग, ज़िला चमोली के रहने वाले थे।

यह भी पढ़ें:  26 मदरसों को मिली मान्यता, सीएम धामी बोले, आधुनिक शिक्षा से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य, नई पहचान, नया सम्मान के साथ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिला मान्यता प्रमाण-पत्र, विज्ञान, तकनीक और AI से जुड़ने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर...

दिवंगत विपिन जोशी के पार्थिव शरीर को बालावाला स्थित उनके आवास में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी गई।

Ad