उत्तराखण्ड–हल्द्वानी में देर रात चली गोली, समूचे क्षेत्र में दहशत का माहौल…

p1-2
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में कल देर रात फायरिंग की घटना हुई है। जिसके चलते इलाके में दहशत का माहौल है। इस घटना में एक युवक घायल हो गया है और उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

पूरा मामला हल्द्वानी कोतवाली के भोटिया पड़ाव चौकी क्षेत्र का है। घटना तिकोनिया मल्ला गोरखपुर गंगा कॉलोनी की है। जहां पर उमेश सिंह बिष्ट के ऊपर किसी ने गोली चला दी है। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसका उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–लगातार बारिश से नैनीताल में अलर्ट, डीएम ने विभागों को दिए सख्त निर्देश, करीब चार दर्जन सड़कें बंद, संवेदनशील इलाकों में मशीनरी और राहत टीमें तैनात...

फिलहाल पुलिस ने इस मामले में एक युवक को चिन्हित किया और बताया जा रहा है पुलिस ने उसे उठा लिया है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी बताया जा रहा है। जिसमें गोली चलाते हुए एक युवक दिख रहा है।

यह भी पढ़ें:  26 मदरसों को मिली मान्यता, सीएम धामी बोले, आधुनिक शिक्षा से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य, नई पहचान, नया सम्मान के साथ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिला मान्यता प्रमाण-पत्र, विज्ञान, तकनीक और AI से जुड़ने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर...

फिलहाल पुलिस इस मामले में कुछ भी ठीक तरह से नहीं बता रही है, बताया जा रहा है गोली चलाने वाले लोग तिकोनिया के ही हैं, जो बदमाशी के चलते चर्चाओं में रहते हैं।

Ad