रणभूमि में उतरने से पहले मनोभूमि पर उतरना जरूरी–दीपक रावत, दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिकोत्सव में आयुक्त ने विद्यार्थियों को दिया सफलता का मंत्र, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन….

FB_IMG_1792335764983
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिकोत्सव में कुमाऊं आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग कर छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में सफलता हासिल करने के लिए मानसिक मजबूती, आत्मविश्वास और दृढ़ इच्छाशक्ति को आवश्यक बताते हुए अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया।

 

आयुक्त दीपक रावत ने कहा कि जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए सबसे पहले स्वयं को मानसिक रूप से तैयार करना जरूरी है। उन्होंने कहा, “रणभूमि में उतरने से पहले मनोभूमि पर उतरना जरूरी है।” व्यक्ति की मानसिक दृढ़ता, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच ही उसे कठिन परिस्थितियों में भी आगे बढ़ने की ताकत देती है।

यह भी पढ़ें:  हल्द्वानी के दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे आयुक्त दीपक रावत, मां दुर्गा के दर्शन कर लिया आशीर्वाद; शंख ध्वनि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाएं सम्मानित, हल्द्वानी के दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे आयुक्त दीपक रावत, मां दुर्गा के दर्शन कर लिया आशीर्वाद; शंख ध्वनि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाएं सम्मानित...

 

उन्होंने विद्यार्थियों से असफलताओं और चुनौतियों से घबराने के बजाय धैर्य के साथ उनका सामना करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को अपनी क्षमताओं को पहचानना चाहिए और निरंतर मेहनत करते हुए अपने लक्ष्य की ओर बढ़ना चाहिए। सफलता के लिए शारीरिक और बौद्धिक क्षमता के साथ मानसिक मजबूती भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड की बेटी कुहू गर्ग ने रचा इतिहास, हैदराबाद अकादमी में मिला प्रतिष्ठित ‘स्वॉर्ड ऑफ ऑनर’...

 

वार्षिकोत्सव के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उनकी मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों और दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और कला का प्रदर्शन करने का अवसर मिला।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड की बेटी कुहू गर्ग ने रचा इतिहास, हैदराबाद अकादमी में मिला प्रतिष्ठित ‘स्वॉर्ड ऑफ ऑनर’...

 

इस अवसर पर अल्पसंख्यक हुनर परिषद के उपाध्यक्ष शोएब, दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक समीर टिक्कू, नगर आयुक्त परितोष वर्मा, तहसीलदार कुलदीप पांडे सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Ad Ad