उत्तराखंड–तेज रफ्तार बनी युवक का काल, मौके पर ही हो गई दर्दनाक मौत…

1600x960_869433-acc
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड/लालकुआं–नैनीताल के लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एचडीएफसी बैंक के पास बेहद ही दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बैंड की ट्रौली पैदल लेकर जा रहे युवक को हाइवा ट्रक ने जोरदार टक्कर मारकर रोंदते हुए निकल गया जिसमें युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन को छोड़ कर फरार होने की कोशिश कर रहा था जिसे लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–उत्तराखण्ड सचिवालय में महिला अधिकारी से छेड़छाड़ का आरोप, कर्मचारियों का फूटा गुस्सा; आरोपी पर मुकदमा दर्ज...

इधर मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक सहित ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–उत्तराखण्ड सचिवालय में महिला अधिकारी से छेड़छाड़ का आरोप, कर्मचारियों का फूटा गुस्सा; आरोपी पर मुकदमा दर्ज...

मृतक युवक बहेड़ी निवासी शमसार अहमद बताया जा रहा है जो बैंड बाजे का काम करता है पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है।