बिग ब्रेकिंग–पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, नगदी समेत चोर गिरफ्तार, अब जिले के कप्तान और व्यापार मंडल द्वारा इतने नगद पुरस्कार की घोषणा…

0
CHOR
खबर शेयर करें -

लालकुआं– पुलिस ने व्यापारी नेता संजय जोशी की दुकान से हुए चोरी के मामले में महज 8 घंटे के अंदर पर्दाफाश करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस ने चोर को गिरफ्तार करने के साथ ही उसके कब्जे से चोरी किया गया लाखों रुपए का माल तथा 4981की नगदी भी बरामद की है।

उल्लेखनीय है कि व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष संजय जोशी की गोला रोड निकट रेलवे क्रॉसिंग पर मेमोरी डिजिटल वर्ल्ड के नाम से दुकान है।

यह भी पढ़ें:  बड़ी उपलब्धि: पूर्व जिलाधिकारी नैनीताल IAS वंदना सिंह को दिल्ली में बड़ी जिम्मेदारी, DDA में बनीं कमिश्नर लैंड मैनेजमेंट...

उनके द्वारा कोतवाली में दी गई तहरीर में अवगत कराया गया था कि अज्ञात चोर द्वारा उनकी दुकान में सेंधमारी कर डीएसएलआर कैमरा, फिंगरप्रिंट डिवाइस, मोबाइल सेट समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया गया है।

इधर आज पुलिस क्षेत्राधिकारी ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस चोरी के खुलासे की ओर तेजी के साथ आगे बढ़ी और मुखबिर की एक मुकम्मल सूचना पर अभियुक्त सुमित सिंह उर्फ पुत्तु पुत्र पप्पू सिंह निवासी खड्डी मोहल्ला लालकुआं को रूद्रपुर किच्छा बायपास किच्छा चीनी मिल को जाने वाली रोड से दबोचते हुए उसके कब्जे से 11 मोबाइल फोन, तीन कीपेड़ फोन, डीएसएलआर कैमरा, मोबाइल कवर एडेप्टर, डाटा केबल, चार्जर, हाथ की घड़ी, पेंट कमीज, मफलर, बेल्ट, टीशर्ट के अलावा ₹4981 की नकदी के साथ गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें:  बड़ी उपलब्धि: पूर्व जिलाधिकारी नैनीताल IAS वंदना सिंह को दिल्ली में बड़ी जिम्मेदारी, DDA में बनीं कमिश्नर लैंड मैनेजमेंट...

अभियुक्त के खिलाफ माल बरामदगी के आधार पर मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जाएगा। इधर चोरी की घटना का खुलासा होने पर एसएसपी नैनीताल द्वारा पुलिस टीम को ₹5000 नगद पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई है।

यह भी पढ़ें:  बड़ी उपलब्धि: पूर्व जिलाधिकारी नैनीताल IAS वंदना सिंह को दिल्ली में बड़ी जिम्मेदारी, DDA में बनीं कमिश्नर लैंड मैनेजमेंट...

जबकि व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट दानी ने भी व्यापार मंडल की ओर से ₹5100 पुलिस टीम को नगद दिए जाने की घोषणा की है।

पत्रकार वार्ता में पुलिस क्षेत्राधिकारी के साथ कोतवाल डीआर वर्मा भी मौजूद रहे। चोरी का पर्दाफाश करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रजनी आर्या, नीरज सिंघल, आनंदपुरी, किशोर रौतेला, चंद्रशेखर, संदीप राय, गुरमेज सिंह, कमिल बिष्ट शामिल रहे।

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *