बड़ी खबर–देखिए वीडियो, हल्द्वानी के इस स्कूल परिसर में पेड़ पर चढ़ा विशाल अजगर, मची अफरा–तफरी; दहशत में आए बच्चे और स्थानीय लोग…

20261021_123938
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी नैनीताल। देवपुर कुरिया गांव स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक अजगर पेड़ पर चढ़ता दिखाई दिया। स्कूल परिसर में अचानक अजगर नजर आने से वहां मौजूद लोगों में हलचल मच गई और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई।

 

यह भी पढ़ें:  पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान: उत्तराखंड पुलिस में 1,600 पदों पर जल्द होगी भर्ती, थानों का बजट भी होगा दोगुना...

अजगर को पेड़ पर चढ़ा देख लोग सतर्क हो गए। इसके बाद उसे सुरक्षित पकड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया। रेस्क्यू टीम ने सफलतापूर्वक अजगर को पकड़ लिया, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–उत्तराखण्ड सचिवालय में महिला अधिकारी से छेड़छाड़ का आरोप, कर्मचारियों का फूटा गुस्सा; आरोपी पर मुकदमा दर्ज...

 

स्कूल परिसर में अजगर मिलने की घटना से कुछ देर तक दहशत का माहौल बना रहा। हालांकि, सफल रेस्क्यू के बाद स्थिति सामान्य हो गई।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–डीएम रयाल का सख्त एक्शन, गुंडा एक्ट में 5 आरोपी जिला बदर, 10 महीने में 103 पर कार्रवाई...

 

 

Ad Ad