इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में गूंजे सुर, वाद्य यंत्रों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां…




काठगोदाम। इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल, काठगोदाम में 21 एवं 22 अगस्त 2026 को कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए दो दिवसीय वाद्य यंत्र प्रस्तुति प्रतियोगिता “Instrumental Freaks” का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर इन दो दिनों में विभिन्न वाद्य यंत्रों के मधुर स्वरों से गूंज उठा। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और संगीत के प्रति समर्पण का शानदार प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. दीपक बल्यूटिया, चेयरपर्सन डॉ. गीतिका बल्यूटिया, प्रधानाचार्य श्री अनुराग माथुर तथा निर्णायक मंडल के श्री मनोज पाण्डे, श्री स्वरित जोशी एवं श्री तक्ष बल्यूटिया ने मां शारदा के आह्वान एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। प्रतियोगिता के प्रथम दिन कक्षा 6 से 8 तथा दूसरे दिन कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में संगीत के प्रति रुचि विकसित करने के साथ-साथ उनकी वाद्य यंत्र संबंधी प्रतिभा को मंच प्रदान करना था। विद्यार्थियों ने गिटार, हारमोनियम, तबला, ढोलक, बाँसुरी, सेक्सोफोन, ड्रम, कांगो, क्लेप बॉक्स, कीबोर्ड और जैम्बे सहित विभिन्न वाद्य यंत्रों पर शानदार प्रस्तुतियां दीं। प्रत्येक प्रस्तुति में विद्यार्थियों की मेहनत, अभ्यास और संगीत के प्रति प्रेम साफ नजर आया। उनकी प्रस्तुतियों ने निर्णायक मंडल सहित उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
निर्णायक मंडल ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और बेहतर प्रदर्शन के लिए उपयोगी सुझाव भी दिए। प्रतियोगिता के अंत में विद्यालय प्रबंधन एवं निर्णायक मंडल द्वारा विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
जूनियर वर्ग में हारमोनियम में मलय पंत, क्लेप बॉक्स में मौलिक भट्ट, तबला में वैदिक भट्ट, कांगो में ऋतुराज पंत, गिटार में दिव्यांश शर्मा, ढोलक में मान्या अधिकारी, सेक्सोफोन में अक्षित कोहली तथा कीबोर्ड में वंशिका रेड्डी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं द्वितीय स्थान पर हारमोनियम में हर्षिता तिवारी एवं मायिल साह, क्लेप बॉक्स में वंशिका जोशी, तबला में मुदित भट्ट, कांगो में मानस जोशी, गिटार में शिवाक्शी प्रकाश, ढोलक में रूही भण्डारी, सेक्सोफोन में राफे तथा कीबोर्ड में ह्रद्यांश तिवारी रहे। तृतीय स्थान पर हारमोनियम में तनिष्क जोशी, क्लेप बॉक्स में मानविक अधिकारी, तबला में ओम पंत, सेक्सोफोन में गौरव रावत तथा कीबोर्ड में अक्षत महेश सक्सेना रहे।
सीनियर वर्ग में हारमोनियम में अक्षिज बेलवाल, क्लेप बॉक्स में हर्षवर्धन रौतेला, तबला में गुरुनूर कौर एवं प्रियांश भट्ट, कांगो में चैतन्य बिष्ट, गिटार में शिवांस बल्यूटिया, ढोलक में लावयान्स कुमार, सेक्सोफोन में रुद्र शर्मा, कीबोर्ड में आक्षी चन्द्र, जैम्बे में कार्तिक चिन्याल तथा ड्रम में स्वास्तिक गोस्वामी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
द्वितीय स्थान पर हारमोनियम में दक्ष कार्की, क्लेप बॉक्स में अर्थव मनचन्दा, तबला में आदित्य पाण्डे एवं निखिल कोहली, कांगो में पार्थ उप्रेती, गिटार में नील वर्मा, ढोलक में दक्षेश पाण्डे, सेक्सोफोन में लक्ष्य बुढ़लाकोटी एवं रमणिका जोशी, कीबोर्ड में केशव वशिष्ट, जैम्बे में भाविका मठपाल तथा ड्रम में भव्य पाण्डे रहे।
तृतीय स्थान पर हारमोनियम में शिया रावत, क्लेप बॉक्स में आषी मिश्रा, तबला में कोमल रावत एवं अक्षलेश चन्द्रा, गिटार में ओम गोस्वामी, ढोलक में शंशाक भट्ट, सेक्सोफोन में शिवांस आर्या एवं अदिति भट्ट, कीबोर्ड में वंश पाठक तथा ड्रम में दिव्यांश नेगी ने स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के दौरान जूनियर वर्ग में भव्य जोशी ने बाँसुरी तथा ईमोन मैसी ने ड्रम पर विशेष प्रस्तुति दी। वहीं सीनियर वर्ग में लवी गंगोला ने बाँसुरी की विशेष प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय की चेयरपर्सन डॉ. गीतिका बल्यूटिया एवं प्रधानाचार्य श्री अनुराग माथुर ने सभी प्रतिभागियों और आयोजकों के प्रयासों की सराहना की तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम का संचालन अदिति मिश्रा, अभिनव जोशी, अवनि जोशी, प्रियांशी बिष्ट, रितिशा सुयाल, दिव्यंका बल्यूटिया, मयूरेश तड़ागी, मेहुल जोशी एवं आस्था त्रिवेदी ने किया। आयोजन को सफल बनाने में श्री संजय गोस्वामी, श्री मोहित पंत, श्री गौरव कुमार, श्रीमती गुंजन जोशी, श्रीमती उर्मिल जोशी, श्रीमती शिखा सोलोमन, श्रीमती रिचा वर्मा एवं श्रीमती नीरु गोयल का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को पहचानने और उसे निखारने का अवसर प्रदान करते हैं। “Instrumental Freaks” की शानदार प्रस्तुतियों ने एक बार फिर साबित किया कि इंस्पिरेशन में शिक्षा के साथ-साथ कला और संगीत की प्रतिभाओं को भी निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है।