अच्छी खबर हल्द्वानी– जुगल किशोर पेटशाली को संगीत नाटक अकादमी अमृत अवार्ड से सम्मानित करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू।

IMG-20221125-WA0248.jpg
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी– संगीत नाटक अकादमी अमृत अवार्ड 2022 के लिए उत्तराखंड से चार प्रतिभाशाली लोगों को यह पुरस्कार दिया जाएगा, जिसमें विशेष तौर पर जुगल किशोर पेटशाली को नामित किया गया है।

जिसमें भैरव दत्त तिवारी, जगदीश ढौढियाल और नारायण सिंह भी शामिल हैं। देश के 86 लोगों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जल्द यह पुरुष्कार वितरित करेंगी।

यह भी पढ़ें:  26 मदरसों को मिली मान्यता, सीएम धामी बोले, आधुनिक शिक्षा से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य, नई पहचान, नया सम्मान के साथ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिला मान्यता प्रमाण-पत्र, विज्ञान, तकनीक और AI से जुड़ने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर...

आपको बता दें संगीत नाटक अकादमी नेशनल अकैडमी ऑफ़ म्यूजिक डांस एंड ड्रामा दिल्ली द्वारा यह पुरस्कार देश के प्रतिभाशाली कलाकारों को दिया जाता है।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–लगातार बारिश से नैनीताल में अलर्ट, डीएम ने विभागों को दिए सख्त निर्देश, करीब चार दर्जन सड़कें बंद, संवेदनशील इलाकों में मशीनरी और राहत टीमें तैनात...

जुगल किशोर पेटशाली अल्मोड़ा जिले के पेटशाल के रहने वाले हैं, उन्होंने बताया कि यह पुरस्कार उनके लिए उत्साह भरने के साथ साथ उत्तराखंड के लिए किसी गौरव से कम नहीं हैं।

उत्तराखंड के साहित्य और संस्कृति के लिए जुगल किशोर पेटशाली द्वारा लगातार कार्य किया जाता रहा है। उत्तराखंड की दुर्लभ लोक परंपराओं को सहेजने के समर्पण के लिए उन्हें विशेष तौर पर जाना जाता है। जुगल किशोर पेटशाली इन दिनों हल्द्वानी में रहते हैं।

यह भी पढ़ें:  26 मदरसों को मिली मान्यता, सीएम धामी बोले, आधुनिक शिक्षा से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य, नई पहचान, नया सम्मान के साथ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिला मान्यता प्रमाण-पत्र, विज्ञान, तकनीक और AI से जुड़ने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर...
Ad