उत्तराखंड– खाकी एक बार फिर हुई दागदार, लगा छेड़छाड़ का आरोप, वीडियो भी हुआ वायरल।

girl_molested_in_bus_driver_arrested-
खबर शेयर करें -

पुलिस द्वारा गलत व्यवहार के मामले लगातार सामने आते रहते है, पर उत्तराखंड की मित्र पुलिस का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा ही।

पिथौरागढ़ में एक पुलिसकर्मी द्वारा महिला से एक महोत्सव के दौरान छेड़छाड़ का वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो जिले के कनालीछीना का है, जहां एक महोत्सव के आयोजन के दौरान पुलिस कर्मी शराब के नशे मेें पहुंच गया और वहां ड्यूटी पर तैनात महिला की दुकान पर बैठ गया, स्थानीय लोगों ने इस पर आपत्ति जताते हुए उस पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–लगातार बारिश से नैनीताल में अलर्ट, डीएम ने विभागों को दिए सख्त निर्देश, करीब चार दर्जन सड़कें बंद, संवेदनशील इलाकों में मशीनरी और राहत टीमें तैनात...

एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें स्थानीय लोग यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि नशे में धुत होकर पुलिस कर्मी महिला से छेड़खानी कर रहा था। जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो में पुलिस का एक जवान एक महिला की दुकान में बैठा हुआ दिख रहा है। मेले में सुरक्षा व्यवस्था की जगह महिला की दुकान पर पुलिस कर्मी के बैठे होने से युवाओं में आक्रोश फैल गया। युवाओं ने पुलिस कर्मी से ड्यूटी छोड़कर महिला की दुकान पर बैठे होने का कारण पूछा तो जवान खाना खाने के लिए बैठे होने का इशारा करता दिख रहा है, लेकिन नशे में होने के कारण वह बोल नहीं पा रहा था।

यह भी पढ़ें:  26 मदरसों को मिली मान्यता, सीएम धामी बोले, आधुनिक शिक्षा से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य, नई पहचान, नया सम्मान के साथ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिला मान्यता प्रमाण-पत्र, विज्ञान, तकनीक और AI से जुड़ने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर...

हालांकि स्थानीय लोग वीडियो में ये भी कहते सुनाई दे रहे हैं कि पुलिसकर्मी महिला से छेड़खानी कर रहा था। लोगों ने पुलिसकर्मी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें:  26 मदरसों को मिली मान्यता, सीएम धामी बोले, आधुनिक शिक्षा से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य, नई पहचान, नया सम्मान के साथ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिला मान्यता प्रमाण-पत्र, विज्ञान, तकनीक और AI से जुड़ने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर...

वहीं इस मामले में पुलिस उपाधीक्षक महेश जोशी ने कहा कि मामले की सूचना मिली है, जांच की जा रही है।

Ad