अच्छी खबर– भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट बने हल्द्वानी के गौरव, आप भी दीजिए बधाई..

IMG-20221128-WA0032.jpg
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी– उत्तराखण्ड पुलिस के अभिसूचना विभाग में नैनीताल मे कार्यरत मीना पांडे तिवारी के पुत्र गौरव पांडे इंडियन नेवल एकेडमी एझिमाला केरल से पास आउट होकर भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट बन गए हैं।

पीलीकोठी निवासी नरेश तिवारी व मीना पांडे के पुत्र गौरव का चयन राष्ट्रीय रक्षा अकादमी एनडीए/एनए में वर्ष -2019 में हुआ था।

यह भी पढ़ें:  26 मदरसों को मिली मान्यता, सीएम धामी बोले, आधुनिक शिक्षा से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य, नई पहचान, नया सम्मान के साथ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिला मान्यता प्रमाण-पत्र, विज्ञान, तकनीक और AI से जुड़ने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर...

गौरव द्वारा भारतीय नौसेना अकादमी एझिमाला केरल को‌ 4 वर्ष बीटैक कोर्स हेतु प्रार्थमिकता दी गई। 4 साल की ट्रेनिंग पूरी होने के बाद गौरव तिवारी नेवल एकेडमी एझिमाला केरल से 26 नवंबर को अकादमी से पास आउट हुए हैं।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–लगातार बारिश से नैनीताल में अलर्ट, डीएम ने विभागों को दिए सख्त निर्देश, करीब चार दर्जन सड़कें बंद, संवेदनशील इलाकों में मशीनरी और राहत टीमें तैनात...

गौरव की प्रारंभिक शिक्षा सेंट एंड्रयूज पब्लिक स्कूल भवाली से ग्रहण की, और इसी के साथ 12वीं की शिक्षा आर्यमान

विक्रम बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ़ लर्निंग हल्द्वानी से 95% अंको से पास की थी।

गौरव के भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट बनने पर उनके रिश्तेदारों व शिक्षकों ने उनको बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की है। वहीं गौरव ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया।