बिग ब्रेकिंग कोटाबाग–तेज बारिश में उफना गुरनी नाला, बाइक समेत बहा युवक, ग्रामीणों की सूझबूझ से बची जान, देखिये वीडियो..

768-512-13165785-thumbnail-3x2-new
खबर शेयर करें -

 

 

कोटाबाग। लगातार हो रही तेज बारिश के चलते कोटाबाग स्थित गुरनी नाला अचानक उफान पर आ गया। इसी दौरान एक युवक बाइक समेत नाले के तेज बहाव की चपेट में आकर बहने लगा। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बिना वक्त गंवाए तत्परता दिखाई और युवक को बचाने के लिए तुरंत आगे आए। ग्रामीणों की बहादुरी और सूझबूझ के चलते युवक को बाइक समेत सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। ग्रामीणों की इस तत्परता ने एक बड़ा हादसा होने से टाल दिया।

बरसात के मौसम में सावधानी बेहद जरूरी है। पहाड़ी नालों में पानी का बहाव अचानक बढ़ सकता है। तेज बारिश के दौरान किसी भी उफनते नाले या रपटे को पार करने का जोखिम न उठाएं।