कुमाऊं आयुक्त की साइबर अपराधियों ने की आईडी हैक, अब पुलिस कर रहीं गहन जांच….

Screenshot_20240119_163219_Samsung Internet
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। मंडलायुक्त कुमाऊं दीपक रावत की फेक फेसबुक आई.डी.बनाकर अश्लील फोटो अपलोड करने का एक मामला सामने आया है।

आयुक्त दीपक रावत ने कहा कि उन्होंने पुलिस से इसकी शिकायत की है और पुलिस अपना काम कर रही है।

यह भी पढ़ें:  हल्द्वानी की नई नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने संभाली जिम्मेदारी, सड़क–सीवरेज और कूड़ा निस्तारण पर रहेगा खास फोकस...

मंडलायुक्त कुमाऊं के पद पर तैनात चर्चित आई.ए.एस.दीपक रावत की फर्जी (फेक) फेसबुक आई.डी.बनाकर किसी अज्ञात ने उसमें एक युवती की अश्लील फोटो अपलोड कर दी है। फ़ोटो अपलोड होने के बाद सोशल मीडिया जगत में हंगामा मच गया।

यह भी पढ़ें:  हल्द्वानी में नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, 12 नशीले इंजेक्शन के साथ आफताब गिरफ्तार...

कड़क अधिकारी की छवि वाले दीपक रावत की आई.डी.से इस तरह फर्जी फोटो अपलोड होने के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है। दीपक रावत की आई.डी.से फ़ोटो को सार्वजनिक किया गया है।

यह भी पढ़ें:  हल्द्वानी में नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, 12 नशीले इंजेक्शन के साथ आफताब गिरफ्तार...

आयुक्त ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी मिली और तत्काल पुलिस को सूचित किया गया। आगे का काम नैनीताल पुलिस कर रही है। बताया जा रहा है कि फ़ोटो गुरुवार को अपलोड की गई थी।

Ad Ad