बड़ी खबर हल्द्वानी– कमिश्नर और डीआईजी जाम में फसने पर हुए नाराज, कप्तान ने हटाया चौकी इंचार्ज को..

94642b4b3959dd3db0268b8bedd82681_original
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी– हल्द्वानी शहर में लग रहे जाम को लेकर लगातार डीआईजी लगातार मातहतों को निर्देशित करते रहे हैं, उनका मकसद लोगों को सुगम यातायात मुहैया कराना है। लेकिन कई चौकी इंचार्ज इसका अनुपालन नहीं कर रहे हैं।

गुरुवार को अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत व डीआईजी कुमाऊं डा. नीलेश आनंद भरणे हल्द्वानी से रुद्रपुर को रवाना हुए थे। इसकी जानकारी जिला नियंत्रण कक्ष को थी। दोनों अधिकारी जैसे ही आज ट्रांसपोर्ट नगर के पास पहुंचे तो काफी देर तक उन्हें जाम का सामना करना पड़ा। दोनों अधिकारियों ने इस पर गहरी नाराजगी जाहिर की।

यह भी पढ़ें:  कमिश्नर दीपक रावत के सख्त निर्देश, अब दाखिल–खारिज और प्रमाण-पत्रों में अब नहीं चलेगी कागजी खानापूर्ति, मौके पर पहुंचकर सत्यापन अनिवार्य...

उनका कहना था कि अधिकारी हो या पब्लिक कोई जाम में नहीं फंसना चाहिए। इस तरह की जाम की सूचना पूर्व में भी डीआईजी के पास पहुंची थी। गुरुवार को उन्होंने इस मामले में सख्त रुख दिखाया और नैनीताल एसएसपी पंकज भट्ट को निर्देश दिए कि चौकी इंचार्ज को यहां से हटाया जाए।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–धारी में 30 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, भूमि नाप के नाम पर मांगी थी रकम...

एसएसपी ने उन्हें चौकी से हटा दिया है। डीआईजी ने कहा है कि किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  15 अक्टूबर तक नैनीताल की सभी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, डीएम रयाल ने तय की डेडलाइन, त्योहारी सीजन से पहले सड़क और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश, ब्लैक स्पॉट व दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर...
Ad