बिग ब्रेकिंग–हत्याकांड से दहला पिथौरागढ़, युवक ने बेरहमी से अपने ही परिवार की तीन महिलाओं को उतारा मौत के घाट…

0
2f71c790139641.Y3JvcCw3MDIsNTQ5LDUyLDI5 (1)
खबर शेयर करें -

पिथौरागढ़–सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड की खबर सामने आ रही है। ट्रिपल मर्डर की खबर फैलते ही पिथौरागढ़ जिले में सनसनी फैल गई। एक युवक ने परिवार के तीन महिलाओ का बेहरमी से कत्ल कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मामले की जांच की जा रही है।

जिले के गंगोलीहाट तहसील क्षेत्र में एक युवक ने अपनी ताई, ताई की बेटी और बहू की हत्या कर दी। इस तिहरे हत्याकांड से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मामला बुरसम गांव का बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  बड़ी उपलब्धि: पूर्व जिलाधिकारी नैनीताल IAS वंदना सिंह को दिल्ली में बड़ी जिम्मेदारी, DDA में बनीं कमिश्नर लैंड मैनेजमेंट...

आरोपी संतोष राम हत्या करने के बाद फरार है। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह मिली। तिहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *