ब्रेकिंग–यहां निवासी दम्पत्ति की कार खाई में गिरी, दोनों की हालत गंभीर..

0
cover__3_
खबर शेयर करें -

नैनीताल/भीमताल–भीमताल से सुंदरखाल जा रहे एक दंपत्ति की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी जिसमें दोनों की हालत गंभीर है, पुलिस ने त्वरित रूप से रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों को भिजवाया अस्पताल।

जानकारी के मुताबिक आशीष कार्की, पुत्र स्वर्गीय मदन सिंह कार्की निवासी भोलेनाथ गार्डन हल्द्वानी उम्र 30 वर्ष अपनी पत्नी गीतिका कार्की के साथ अपने वाहन संख्या UK 04 AH 6267 वैगनआर कार से भीमताल से सुंदरखाल को जा रहे थे कि पदमपुरी के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर रोड से करीब 200 मीटर नीचे नदी में जा गिरी।

यह भी पढ़ें:  बड़ी उपलब्धि: पूर्व जिलाधिकारी नैनीताल IAS वंदना सिंह को दिल्ली में बड़ी जिम्मेदारी, DDA में बनीं कमिश्नर लैंड मैनेजमेंट...

कार दुर्घटना में दोनों पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर उपनिरीक्षक विजय कुमार, चौकी प्रभारी धारी, थाना मुक्तेश्वर अधिनस्थ पुलिस बल को लेकर आपदा उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें:  बड़ी उपलब्धि: पूर्व जिलाधिकारी नैनीताल IAS वंदना सिंह को दिल्ली में बड़ी जिम्मेदारी, DDA में बनीं कमिश्नर लैंड मैनेजमेंट...

और कार दुर्घटना में घायल दंपत्ति को दुर्घटनाग्रस्त वाहन से निकालकर सकुशल प्राथमिक उपचार हेतु पदमपुरी अस्पताल भर्ती कराया गया जहां से गंभीर रूप से घायल दंपत्ति को हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *