बिग ब्रेकिंग–गजराज ने ग्रामीण को कुचला, मौत, समूचे गांव में दहशत का माहौल…

hathi
खबर शेयर करें -

ऊधम सिंह नगर के तराई पूर्वी वन प्रभाग के किलपुरा रेंज के जंगल में पशुओं को लिए चारा पत्ती लेने गए व्यक्ति को हाथी ने मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद से आसपास के गांवो में दहशत का माहौल है।

हाथी ने ग्रामीण को कुचलामृतक वयक्ति के पहचान मदन राम (50) पुत्र गौरी राम निवासी नौगवांनाथ के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मदन राम अपनी बकरियों के लिए चारापत्ती लेने जंगल गए हुए थे। देर शाम भी वह जब अपने घर नहीं लौटे तो उनके परिजनों ने आसपास के गांवों में उनकी खोजबीन शुरू की।

यह भी पढ़ें:  15 अक्टूबर तक नैनीताल की सभी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, डीएम रयाल ने तय की डेडलाइन, त्योहारी सीजन से पहले सड़क और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश, ब्लैक स्पॉट व दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर...

गांव में दहशत का माहौलगांव से करीब 300 मीटर दूर जंगल में मदन राम का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों ने घटना की सूचना वन विभाग को दी। वन क्षेत्राधिकारी ने मौके पर पहुंचकर मौके का मुआयना किया।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–धारी में 30 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, भूमि नाप के नाम पर मांगी थी रकम...

वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मदनराम को हाथी ने कुचलकर मारा है। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।