दुखद समाचार–बारामूला में शहीद हुए लालपुर के सूरज सिंह नेगी, क्षेत्र में शोक की लहर…

FB_IMG_1759653550778
खबर शेयर करें -

 

 

कोटद्वार–जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में देश की रक्षा करते हुए कोटद्वार के लालपुर निवासी 25 वर्षीय सूरज सिंह नेगी वीरगति को प्राप्त हो गए। सूरज गोरखा रेजीमेंट में वर्ष 2021 में भर्ती हुए थे और तब से देश सेवा में समर्पित थे।

 

 

यह भी पढ़ें:  मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, हल्द्वानी-लालकुआं में ताबड़तोड़ निरीक्षण, 10 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, घी, किशमिश और बेसन के नमूने जांच को भेजे; मिसब्रांडिंग पर चालानी कार्रवाई की तैयारी...

शनिवार को बारामूला में आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान वह शहीद हो गए। उनकी शहादत की खबर जैसे ही उनके गांव पहुंची, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार सहित पूरे गाँव में गमगीन माहौल है।

 

 

सूरज सिंह नेगी अविवाहित थे। उनके परिवार में माता, एक बड़ी बहन और बड़े भाई पंकज नेगी हैं। उनके पार्थिव शरीर को रविवार सुबह 8:30 बजे तक उनके निवास स्थान लाया जाएगा, जहां सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–गड्ढों में तब्दील लालकुआं–बिंदुखत्ता का मुख्य मार्ग, हादसे को दे रहा निमंत्रण, जल भराव और कीचड़ से राहगीर परेशान, कुमाऊं आयुक्त से तत्काल मरम्मत और स्थायी समाधान की मांग...

 

 

स्थानीय प्रशासन और सेना की ओर से अंतिम विदाई की तैयारियाँ की जा रही हैं। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने सूरज की शहादत को गर्व और दुःख का संगम बताते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

यह भी पढ़ें:  नेपाल से आए अधिकारियों ने देखा पिथौरागढ़ का गौरव, सौर किले की विरासत ने जीता दिल, भारत-नेपाल समन्वय बैठक के बीच ऐतिहासिक सौर किले का भ्रमण, नेपाली अधिकारियों ने की सांस्कृतिक विरासत की सराहना...

 

 

शहीद सूरज सिंह नेगी की यह बलिदानी गाथा आने वाली पीढ़ियों को देशसेवा और वीरता की प्रेरणा देती रहेगी।

 

 

 

 

Ad