उपनिरीक्षक संतोष पैंथवाल समेत पौड़ी पुलिस के 10 जांबाज़ों को मिला “प्राइड मूवमेंट सम्मान”, मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित…

FB_IMG_1759669944053
खबर शेयर करें -

 

 

 

देहरादून—उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में अर्पित फाउंडेशन द्वारा आयोजित “प्राइड मूवमेंट सम्मान समारोह” एक यादगार और गरिमामय आयोजन के रूप में संपन्न हुआ। इस विशेष अवसर पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य भर के उन पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया, जिन्होंने हालिया कांवड़ मेला यात्रा के दौरान अनुकरणीय सेवा दी और आपदा प्रबंधन में उल्लेखनीय भूमिका निभाई।

 

यह भी पढ़ें:  नेपाल से आए अधिकारियों ने देखा पिथौरागढ़ का गौरव, सौर किले की विरासत ने जीता दिल, भारत-नेपाल समन्वय बैठक के बीच ऐतिहासिक सौर किले का भ्रमण, नेपाली अधिकारियों ने की सांस्कृतिक विरासत की सराहना...

 

 

इस गौरवपूर्ण आयोजन में जनपद पौड़ी से चयनित 11 पुलिस कार्मिकों को उनके साहस, सेवा, और कर्तव्यनिष्ठा के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इनमें उपनिरीक्षक संतोष पैंथवालÖ, महिला उपनिरीक्षक दीपिका बिष्ट, उपनिरीक्षक अमित भट्ट सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे, जिनकी बहादुरी और समर्पण ने न सिर्फ जनपद, बल्कि पूरे राज्य का मान बढ़ाया।

यह भी पढ़ें:  मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, हल्द्वानी-लालकुआं में ताबड़तोड़ निरीक्षण, 10 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, घी, किशमिश और बेसन के नमूने जांच को भेजे; मिसब्रांडिंग पर चालानी कार्रवाई की तैयारी...

 

 

मुख्यमंत्री धामी ने सम्मान प्रदान करते हुए कहा, “यह सम्मान केवल व्यक्तियों की नहीं, बल्कि पूरे पुलिस बल की उस निस्वार्थ भावना का प्रतीक है, जो कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्यों का पालन करते हैं।”

 

 

 

इस सम्मान से न केवल सम्मानित पुलिसकर्मियों का मनोबल ऊँचा हुआ है, बल्कि सम्पूर्ण बल को आने वाले समय में और अधिक ऊर्जा और निष्ठा से कार्य करने की प्रेरणा मिली है।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–गड्ढों में तब्दील लालकुआं–बिंदुखत्ता का मुख्य मार्ग, हादसे को दे रहा निमंत्रण, जल भराव और कीचड़ से राहगीर परेशान, कुमाऊं आयुक्त से तत्काल मरम्मत और स्थायी समाधान की मांग...

 

 

 

जनपद पौड़ी पुलिस की यह उपलब्धि एक मिसाल है — कर्तव्य, साहस और सेवा भावना का एक प्रेरणादायक उदाहरण, जो भावी पीढ़ियों को भी अपना सर्वश्रेष्ठ देने की दिशा में प्रेरित करेगा।

 

 

 

 

Ad