रुद्रपुर– सिडकुल स्थित अशोक लीलैंड कम्पनी कर्मचारियों के समर्थन में उतरे विधायक सुमित हृदयेश, एसएसपी का किया घेराव।

IMG-20221115-WA0174.jpg
खबर शेयर करें -

रुद्रपुर– पंतनगर के अशोक लीलैंड में कार्य कर रहे अस्थायी कर्मचारी आज एसएसपी कार्यालय रूद्रपुर, उधम सिंह नगर के बाहर अपनी माँगो को लेकर धरने पर बैठ गए।

उनकी समस्याओं को देखते हुए हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने भी इस धरने को अपना पूर्ण समर्थन दिया और होनहार बच्चो के साथ हो रहे अन्याय से एसएसपी उधम सिंह नगर मजूनाथ टीसी को अवगत कराया और अशोक लेलैंड कम्पनी के विरुद्ध 420 का मुकदमा दर्ज काराने की माँग की।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–लगातार बारिश से नैनीताल में अलर्ट, डीएम ने विभागों को दिए सख्त निर्देश, करीब चार दर्जन सड़कें बंद, संवेदनशील इलाकों में मशीनरी और राहत टीमें तैनात...

हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने फैक्ट्री प्रबंधन पर गंभीर आरोप भी लगाये और कहा अगर इन होनहारों के साथ अगर अन्याय होगा तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

यह भी पढ़ें:  26 मदरसों को मिली मान्यता, सीएम धामी बोले, आधुनिक शिक्षा से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य, नई पहचान, नया सम्मान के साथ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिला मान्यता प्रमाण-पत्र, विज्ञान, तकनीक और AI से जुड़ने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर...

विधायक सुमित हृदयेश ने बताया कि इससे पूर्व भी अशोक लेलैंड के सैकड़ों अस्थायी कर्मचारियों के साथ उन्होंने कंपनी गेट पर धरना प्रदर्शन किया और वह सफल रहा।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–लगातार बारिश से नैनीताल में अलर्ट, डीएम ने विभागों को दिए सख्त निर्देश, करीब चार दर्जन सड़कें बंद, संवेदनशील इलाकों में मशीनरी और राहत टीमें तैनात...

जिसको देखते हुए एसएसपी उधम सिंह नगर ने एक सप्ताह का समय दिया और आश्वासन दिया की वे इस पूरे प्रकरण की न्याय संगत कार्रवाई करेंगे। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश महासचिव हरीश पैनेरू, अंशुल वर्मा सहित दर्जनों युवा मौजूद रहे।

Ad