हल्द्वानी–अब बिजली चोरी करना पड़ सकता हैं महंगा, कुमाऊं कमिश्नर ने ऊर्जा विभाग को दिए सख्त दिशा–निर्देश।

IMG-20221115-WA0164.jpg
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड– कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने आज हल्द्वानी में यूपीसीएल और पिटकुल के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में राजस्व और बिजली चोरी को लेकर कमिश्नर ने अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए हैं।

पूरे कुमाऊं के अंदर करीब 933 करोड़ का राजस्व प्राप्त किया जाना है जिसमें से 753 करोड़ के राजस्व की वसूली कर ली गई है। यानी 80 फ़ीसदी राजस्व प्राप्त किया जा चुका है, इसके अलावा कुमाऊं कमिश्नर बिजली चोरी की घटनाओं को लेकर सख्त दिखे।

यह भी पढ़ें:  26 मदरसों को मिली मान्यता, सीएम धामी बोले, आधुनिक शिक्षा से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य, नई पहचान, नया सम्मान के साथ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिला मान्यता प्रमाण-पत्र, विज्ञान, तकनीक और AI से जुड़ने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर...

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बिजली चोरी को लेकर विजिलेंस की टीम एक्टिव होकर छापे मारी करें। विजिलेंस टीम को हर तरीके से सुरक्षा प्रदान की जाएगी।

यह भी पढ़ें:  कुमाऊं विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति, प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट की नियुक्ति, राज्यपाल एवं कुलाधिपति ने जारी किया आदेश, तीन वर्ष के लिए संभालेंगे कुलपति का दायित्व...

कमिश्नर ने विद्युत विभाग के सिविल कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आने वाले 10 से 12 सालों में बिजली की आपूर्ति को देखते हुए जो नए बिजलीघर बनाए जाने हैं उनके कार्यों में अधिकारी तेजी लाएं।

यह भी पढ़ें:  कुमाऊं विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति, प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट की नियुक्ति, राज्यपाल एवं कुलाधिपति ने जारी किया आदेश, तीन वर्ष के लिए संभालेंगे कुलपति का दायित्व...
Ad