मनमोहक परेड के बीच इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में छात्र संसद का गठन, नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली नेतृत्व की शपथ, हेड बॉय हस्सान सोहेल और हेड गर्ल अदिति मिश्रा बने छात्र नेतृत्व के नए चेहरे, विद्यालय ने सौंपीं अहम जिम्मेदारियां…

0
IMG-20260729-WA0014
खबर शेयर करें -

 

काठगोदाम–इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में मनमोहक परेड और गरिमामय वातावरण के बीच छात्र प्रतिनिधि मंडल के शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में वर्ष 2026-27 के लिए चुने गए छात्र पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर विद्यालय के अनुशासन, नेतृत्व और उत्कृष्ट परंपराओं को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

 

प्रधानाचार्य अनुराग माथुर ने नव-निर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई। कक्षा 12 के छात्र हस्सान सोहेल को हेड बॉय तथा अदिति मिश्रा को हेड गर्ल नियुक्त किया गया, जबकि कक्षा 11 की रमणिका जोशी को वाइस कैप्टन का दायित्व सौंपा गया।

यह भी पढ़ें:  ऑरेंज अलर्ट के बीच मुख्यमंत्री धामी हाई अलर्ट पर: 24×7 सतर्क रहने के निर्देश, राहत-बचाव में लापरवाही बर्दाश्त नहीं...

 

विद्यालय ने खेल, अनुशासन, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक गतिविधियों के लिए भी विभिन्न पदाधिकारियों का चयन किया। बालक वर्ग के स्पोर्ट्स कैप्टन नमन सिंह कठायत तथा वाइस कैप्टन सुमित सिंह गड़िया बनाए गए। बालिका वर्ग में वैष्णवी बिष्ट को स्पोर्ट्स कैप्टन और शिवांगी को वाइस कैप्टन चुना गया। अनुशासन व्यवस्था की जिम्मेदारी अभिज्ञान बुघानी और प्रियांशी सिंह को सौंपी गई।

 

सांस्कृतिक क्लब की कमान बालक वर्ग में स्वास्तिक गोस्वामी तथा बालिका वर्ग में अनविता बिष्ट को दी गई। क्लब में विभिन्न कक्षाओं के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को भी शामिल कर उनकी रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान किया गया। इसके साथ ही रेड, ब्लू, यलो और ग्रीन हाउस के कैप्टन, वाइस कैप्टन और प्रीफेक्ट्स की भी घोषणा की गई तथा साहित्यिक क्लब के सदस्यों का चयन किया गया।

यह भी पढ़ें:  व्यापारियों को बड़ी राहत: महापौर गजराज सिंह बिष्ट की पहल रंग लाई, किराया बढ़ोतरी पर सहमति और निर्माण अनुमति प्रक्रिया हुई आसान...

 

नव-निर्वाचित हेड बॉय और हेड गर्ल ने अपने संबोधन में विद्यालय के प्रति पूर्ण निष्ठा, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने सभी छात्र प्रतिनिधियों से आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक सोच के साथ विद्यालय की गरिमा बढ़ाने का आह्वान किया।

 

विद्यालय की चेयरपर्सन डॉ. गीतिका बल्यूटिया ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए निष्पक्ष, जिम्मेदार और प्रेरणादायी नेतृत्व की सीख दी। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को नेतृत्व के माध्यम से समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने की प्रेरणा भी दी।

यह भी पढ़ें:  व्यापारियों को बड़ी राहत: महापौर गजराज सिंह बिष्ट की पहल रंग लाई, किराया बढ़ोतरी पर सहमति और निर्माण अनुमति प्रक्रिया हुई आसान...

 

समारोह में चेयरपर्सन डॉ. गीतिका बल्यूटिया, श्रीमती गायत्री बल्यूटिया, प्रधानाचार्य अनुराग माथुर, उपप्रधानाचार्या ममता तनेजा, कोऑर्डिनेटर प्रियंका शर्मा सहित सभी शिक्षकों ने छात्र प्रतिनिधियों को बैज पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती मधुमिता दास ने किया। आयोजन को सफल बनाने में खेल प्रशिक्षक सुमित दास, नरेन्द्र भण्डारी, संजय गोस्वामी, मोहित पंत, गौरव कुमार, विजय पाण्डे और पल्लवी भण्डारी का विशेष योगदान रहा। समारोह में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *