हल्द्वानी न्यायालय परिसर की सुरक्षा पर हाई लेवल एक्शन, संयुक्त ऑडिट से व्यवस्थाओं की कड़ी समीक्षा…

IMG-20260220-WA0027
खबर शेयर करें -

 

 

हल्द्वानी। वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए आज हल्द्वानी न्यायालय परिसर में उच्च स्तरीय अधिकारियों ने संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का व्यापक ऑडिट किया। इस दौरान सुरक्षा मानकों को और अधिक मजबूत और प्रभावी बनाने के लिए ठोस कदम उठाने पर जोर दिया गया।

 

निरीक्षण में मा० जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री प्रशांत जोशी, जिला मजिस्ट्रेट श्री ललित मोहन रयाल, नैनीताल पुलिस के एसएसपी डॉ० मंजुनाथ टीसी, मा० अपर जिला जज हल्द्वानी श्री सुजीत कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री रवि प्रकाश, एडीएम श्री विवेक राय एवं एसपी सिटी हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–गड्ढों में तब्दील लालकुआं–बिंदुखत्ता का मुख्य मार्ग, हादसे को दे रहा निमंत्रण, जल भराव और कीचड़ से राहगीर परेशान, कुमाऊं आयुक्त से तत्काल मरम्मत और स्थायी समाधान की मांग...

 

अधिकारियों ने न्यायालय परिसर के सभी प्रवेश द्वारों, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, सुरक्षा उपकरणों, तैनात पुलिस बल की संख्या एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र की गहन समीक्षा की। विशेष रूप से यह सुनिश्चित करने पर बल दिया गया कि किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए समन्वित और त्वरित कार्यवाही की व्यवस्था सुदृढ़ रहे।

यह भी पढ़ें:  मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, हल्द्वानी-लालकुआं में ताबड़तोड़ निरीक्षण, 10 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, घी, किशमिश और बेसन के नमूने जांच को भेजे; मिसब्रांडिंग पर चालानी कार्रवाई की तैयारी...

 

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सुरक्षा व्यवस्था को और सशक्त बनाने हेतु एसपी सिटी हल्द्वानी की अध्यक्षता में एक **विशेष सुरक्षा ऑडिट टीम** गठित की जाएगी। इस टीम में न्यायालय परिसर के नामित प्राधिकारी, अभिसूचना इकाई के अधिकारी, स्थानीय थाना पुलिस एवं प्रतिसार निरीक्षक, पुलिस लाइन को शामिल किया गया है।

 

गठित टीम नियमित रूप से सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा कर विस्तृत कार्ययोजना तैयार करेगी और अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित करेगी, ताकि जोखिमों की समय रहते पहचान कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

यह भी पढ़ें:  मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, हल्द्वानी-लालकुआं में ताबड़तोड़ निरीक्षण, 10 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, घी, किशमिश और बेसन के नमूने जांच को भेजे; मिसब्रांडिंग पर चालानी कार्रवाई की तैयारी...

 

इस अवसर पर एसएसपी ने जनपद की समस्त पुलिस फोर्स को स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी और कर्मचारी उच्च सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

 

नैनीताल पुलिस ने दोहराया कि जनपद में कानून-व्यवस्था और न्यायालयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, और इसे बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

Ad