SSP का सख्त एक्शन: कालाढूंगी फायरिंग कांड के तीन आरोपी अवैध हथियारों संग गिरफ्तार, दो अवैध पिस्टल, एक तमंचा और पांच जिंदा कारतूस बरामद, पुलिस टीम को 1500 रुपये का पुरस्कार…

IMG-20260220-WA0037
खबर शेयर करें -

 

 

 

नैनीताल। जनपद में अपराध और गुंडागर्दी पर सख्ती जारी रखते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देश पर कालाढूंगी क्षेत्र में फायरिंग और मारपीट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया है।

 

 

 

दिनांक 14 फरवरी 2026 की रात चौकी बेलपड़ाव को डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि हल्द्वानी रोड पर बैलपोखरा गांव जाने वाले तिराहे के पास कुछ व्यक्तियों के बीच झगड़ा हुआ है और फायरिंग की गई है। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी रामनगर, प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी और पुलिस टीम मौके पर पहुँची। हालांकि घटनास्थल पर कोई व्यक्ति नहीं मिला, लेकिन पुलिस ने मौके का बारीकी से निरीक्षण कर वीडियोग्राफी की और खोखे बरामद किए।

यह भी पढ़ें:  मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, हल्द्वानी-लालकुआं में ताबड़तोड़ निरीक्षण, 10 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, घी, किशमिश और बेसन के नमूने जांच को भेजे; मिसब्रांडिंग पर चालानी कार्रवाई की तैयारी...

 

 

 

16 फरवरी 2026 को ग्राम बच्चीनगर निवासी बलजीत कौर पत्नी लवप्रीत सिंह ने रंजीत सिंह, मनदीप सिंह उर्फ मंगा, गुरप्रीत सिंह उर्फ गोप्पी तथा एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी। इसके आधार पर कोतवाली कालाढूंगी में **FIR संख्या 17/2026** धारा 109(1)/126(1)/352/351(3) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना वरिष्ठ उपनिरीक्षक पंकज जोशी को सौंपी गई।

 

 

 

एसएसपी के निर्देश पर एसपी हल्द्वानी और क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। 20 फरवरी 2026 को गडप्पू बैरियर के पास से तीनों आरोपी गुरप्रीत सिंह, रंजीत सिंह और मनदीप सिंह उर्फ मंगा को गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें:  नेपाल से आए अधिकारियों ने देखा पिथौरागढ़ का गौरव, सौर किले की विरासत ने जीता दिल, भारत-नेपाल समन्वय बैठक के बीच ऐतिहासिक सौर किले का भ्रमण, नेपाली अधिकारियों ने की सांस्कृतिक विरासत की सराहना...

 

 

 

 

पूछताछ में सामने आया कि वादिनी के पति लवप्रीत के मित्र हरभजन की रंजीत सिंह से पुरानी रंजिश थी। घटना की रात हरभजन ने आरोपी को मौके पर बुलाया। इसके बाद गाली-गलौज और मारपीट हुई तथा आरोपियों ने फायरिंग कर दी।

 

 

 

 

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से—

 

* 02 देशी पिस्टल

* 01 तमंचा (.22 बोर)

* 05 जिंदा कारतूस

* घटनास्थल से 11 खोखे (32 बोर) और 02 खोखे (.22 बोर) बरामद किए हैं।

 

 

 

यह भी पढ़ें:  मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, हल्द्वानी-लालकुआं में ताबड़तोड़ निरीक्षण, 10 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, घी, किशमिश और बेसन के नमूने जांच को भेजे; मिसब्रांडिंग पर चालानी कार्रवाई की तैयारी...

आरोपियों के खिलाफ FIR संख्या 18/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही न्यायालय से गैर-जमानती वारंट भी जारी किए गए हैं। बताया गया है कि आरोपी रंजीत सिंह के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक मुकदमा दर्ज है।

 

 

 

घटना के सफल अनावरण और आरोपियों की गिरफ्तारी पर एसएसपी नैनीताल ने पूरी पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु 1,500 रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

 

 

 

जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की यह कार्रवाई एक कड़ा संदेश है कि गुंडागर्दी और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

 

Ad