ऋषिकेश में 30, विकासनगर में 20 काउंटरों पर 24 घंटे पंजीकरण, चारधाम यात्रा के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं होंगी मजबूत…

FB_IMG_1770901062891
खबर शेयर करें -

 

 

देहरादून। आगामी चारधाम यात्रा-2026 को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ऋषिकेश में 30 और विकासनगर में 20 पंजीकरण काउंटर स्थापित किए जाएंगे, जहां 24 घंटे रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था रहेगी। इसके साथ ही मोबाइल पंजीकरण टीमें भी तैनात की जाएंगी, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

 

यह भी पढ़ें:  नेपाल से आए अधिकारियों ने देखा पिथौरागढ़ का गौरव, सौर किले की विरासत ने जीता दिल, भारत-नेपाल समन्वय बैठक के बीच ऐतिहासिक सौर किले का भ्रमण, नेपाली अधिकारियों ने की सांस्कृतिक विरासत की सराहना...

प्रशासन ने संबंधित विभागों को 15 अप्रैल तक सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। स्पष्ट किया गया है कि धनाभाव के कारण कोई भी कार्य प्रभावित नहीं होगा। यात्रा को ‘अतिथि देवो भव’ की भावना के साथ आयोजित करने पर विशेष जोर दिया गया है, जिससे देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव मिल सके।

यह भी पढ़ें:  नेपाल से आए अधिकारियों ने देखा पिथौरागढ़ का गौरव, सौर किले की विरासत ने जीता दिल, भारत-नेपाल समन्वय बैठक के बीच ऐतिहासिक सौर किले का भ्रमण, नेपाली अधिकारियों ने की सांस्कृतिक विरासत की सराहना...

 

स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भी सरकार गंभीर है। चारधाम मार्गों पर अतिरिक्त चिकित्सा दल, एंबुलेंस, हेल्पलाइन और आपात सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। आवश्यकता पड़ने पर केंद्र सरकार से अतिरिक्त बजट की मांग भी की गई है, ताकि तीर्थयात्रियों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों में विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।

 

यात्रा मार्गों पर स्वच्छता, पेयजल, शौचालय, ट्रैफिक प्रबंधन और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जा रहे हैं। प्रमुख स्थलों पर कंट्रोल रूम स्थापित होंगे और एलईडी स्क्रीन के माध्यम से आवश्यक सूचनाएं प्रसारित की जाएंगी।

यह भी पढ़ें:  मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, हल्द्वानी-लालकुआं में ताबड़तोड़ निरीक्षण, 10 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, घी, किशमिश और बेसन के नमूने जांच को भेजे; मिसब्रांडिंग पर चालानी कार्रवाई की तैयारी...

 

प्रशासन का लक्ष्य है कि इस वर्ष चारधाम यात्रा पहले से अधिक व्यवस्थित, सुरक्षित और सुविधाजनक बने, जिससे श्रद्धालु आस्था के साथ-साथ उत्कृष्ट व्यवस्थाओं का भी अनुभव कर सकें।

Ad