जिलाधिकारी वन्दना के सख्त निर्देश, बनभूलपुरा के साथ क्षेत्र में अन्य शस्त्र लाइसेंस भी होंगे चैक, खामियां मिलने पर होगी कार्यवाही…

0
IMG.01.jpg
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हुए दंगे में नगर निगम की जेसीबी समेत बड़ी संख्या में वाहनों को उपद्रवियों द्वारा आग के हवाले कर दिया गया था।

पुलिस ने इस पूरे मामले में मलिक के बगीचे पर अवैध कब्जा जमाने वाले अब्दुल मलिक को नगर निगम के हुए नुकसान की भरपाई करने के संबंध में नोटिस जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड–नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट का असर: 20 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किए आदेश...

डीएम नैनीताल एवं नगर निगम की प्रशासक वंदना सिंह ने बताया कि नगर निगम द्वारा नुकसान का आंकलन किया गया है। 2 करोड़ 44 लाख रुपए का आंकलन फिलहाल किया गया है। जिसका नोटिस अब्दुल मलिक को दिया जाएगा और उनसे नुकसान की भरपाई की जाएगी।

वहीं दंगा प्रभावित क्षेत्र बनभूलपुरा में 127 शस्त्र लाइसेंस को सस्पेंड कर दिया गया है। क्योंकि पुलिस और इंटेलीजेंस की रिपोर्ट के आधार पर या कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि उनका यह इनपुट मिले थे कि यह वह शस्त्र लाइसेंस है जो किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड–नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट का असर: 20 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किए आदेश...

ऐसे में मामले की गंभीरता और वर्तमान हालातो को देखते हुए 127 शस्त्र लाइसेंस को कैंसिल किए गए हैं। वहीं अन्य और लाइसेंस को भी चेक किया जा रहा है। यदि उनमें गड़बड़ियां पाई जाती है तो उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड–नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट का असर: 20 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किए आदेश...

फिलहाल बनभूलपुरा क्षेत्र में हालातों को देखते हुए कर्फ्यू लगाया गया हैं। अतिआवश्यक सेवाओं की आपूर्ति की जा रही है। इंटरनेट सेवा को फिलहाल प्रतिबंधित किया गया है। जैसे इनपुट्स प्रशासन को मिलेंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *