होली पर लालकुआं से राजकोट के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, नौ मार्च से 27 अप्रैल

IMG_20250307_215900
खबर शेयर करें -

रेलवे प्रशासन ने होली पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए 05045/05046 लालकुआं-राजकोट-लालकुआं साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी का संचालन किए जाने का निर्णय लिया है। यह स्पेशल ट्रेन लालकुआं से नौ मार्च से 27 अप्रैल तक प्रत्येक रविवार को और राजकोट से 10 मार्च से 28 अप्रैल तक प्रत्येक सोमवार को आठ फेरों के लिए चलाई जाएगी।

 

यह भी पढ़ें:  रणभूमि में उतरने से पहले मनोभूमि पर उतरना जरूरी–दीपक रावत, दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिकोत्सव में आयुक्त ने विद्यार्थियों को दिया सफलता का मंत्र, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन....

05045 लालकुआं-राजकोट साप्ताहिक होली विशेष ट्रेन नौ मार्च से 27 अप्रैल तक हर रविवार को लालकुआं से 13:10 बजे प्रस्थान कर किच्छा से 13:38 बजे, बहेड़ी से 13:56 बजे चलकर अगले दिन वांकानेर जं. से 16:45 बजे छूटकर 18:10 पर राजकोट पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड की बेटी कुहू गर्ग ने रचा इतिहास, हैदराबाद अकादमी में मिला प्रतिष्ठित ‘स्वॉर्ड ऑफ ऑनर’...

 

 

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि इस गाड़ी में एसएलआरडी के दो, स्लीपर श्रेणी के 10, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के चार, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का एक और वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी के एक कोच सहित कुल 18 कोच लगाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें:  हल्द्वानी के दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे आयुक्त दीपक रावत, मां दुर्गा के दर्शन कर लिया आशीर्वाद; शंख ध्वनि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाएं सम्मानित, हल्द्वानी के दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे आयुक्त दीपक रावत, मां दुर्गा के दर्शन कर लिया आशीर्वाद; शंख ध्वनि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाएं सम्मानित...
Ad Ad