देहरादून में सनसनी–चंद्रमणि श्मशानघाट के पास गंदे नाले में युवक का शव मिला, देखिए वीडियो…

comp-10-1_1762419210
खबर शेयर करें -

देहरादून में उस समय सनसनी फैल गई जब चंद्रमणि श्मशानघाट के पास एक गंदे नाले में युवक का शव दिखाई दिया। शव को सबसे पहले स्थानीय लोगों ने देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें:  नेपाल से आए अधिकारियों ने देखा पिथौरागढ़ का गौरव, सौर किले की विरासत ने जीता दिल, भारत-नेपाल समन्वय बैठक के बीच ऐतिहासिक सौर किले का भ्रमण, नेपाली अधिकारियों ने की सांस्कृतिक विरासत की सराहना...

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग इस घटना को लेकर चिंता जाहिर कर रहे हैं और कानून-व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि आखिरकार प्रदेश में इस तरह की घटनाएं क्यों बढ़ रही हैं।

यह भी पढ़ें:  नेपाल से आए अधिकारियों ने देखा पिथौरागढ़ का गौरव, सौर किले की विरासत ने जीता दिल, भारत-नेपाल समन्वय बैठक के बीच ऐतिहासिक सौर किले का भ्रमण, नेपाली अधिकारियों ने की सांस्कृतिक विरासत की सराहना...

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। हत्या, दुर्घटना या अन्य किसी कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

यह भी पढ़ें:  नेपाल से आए अधिकारियों ने देखा पिथौरागढ़ का गौरव, सौर किले की विरासत ने जीता दिल, भारत-नेपाल समन्वय बैठक के बीच ऐतिहासिक सौर किले का भ्रमण, नेपाली अधिकारियों ने की सांस्कृतिक विरासत की सराहना...

फिलहाल पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध जानकारी की सूचना तुरंत प्रशासन को देने की अपील की है। मामले की जांच जारी है।

Ad