उत्तराखण्ड में कानून व्यवस्था सख्त, IG–SSP खुद उतरे सड़कों पर, मुख्यमंत्री के निर्देश पर ‘Visible Policing’ अभियान तेज, रात 11 बजे तक सघन चेकिंग…

IMG-20260213-WA0034
खबर शेयर करें -

 

 

 

 

 

उत्तराखण्ड–उत्तराखण्ड में हालिया आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने के लिए मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों के बाद पुलिस महकमा पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए ‘Visible Policing’ की अवधारणा को जमीनी स्तर पर लागू किया जा रहा है। पारंपरिक पुलिसिंग गश्त, पिकेट ड्यूटी और रात्रि चेकिंग को सशक्त बनाते हुए अपराधियों पर शिकंजा कसने की व्यापक रणनीति तैयार की गई है।

 

 

 

इसी क्रम में रिधिम अग्रवाल (आईजी कुमायूँ परिक्षेत्र) और डॉ. मंजुनाथ टीसी (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल) स्वयं मैदान में उतरकर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। आला अधिकारियों की मौजूदगी में जनपदभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। ड्यूटीरत पुलिसकर्मियों को अधिक सतर्क रहने और अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें:  लालकुआं/बिंदुखत्ता–छठे दिन की लीला में राम–लक्ष्मण और माता सीता के अभिनय ने जीता दिल, सूर्पणखा के किरदार ने लूटी महफिल....

 

 

 

12 फरवरी 2026 को आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में कानून व्यवस्था को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए—

 

* सभी क्षेत्राधिकारी रात्रि में अपने-अपने क्षेत्रों में मौजूद रहेंगे और अपनी लोकेशन व गतिविधियों की नियमित जानकारी उच्चाधिकारियों को देंगे।

* थाना और चौकी प्रभारियों को रात्रि गश्त व पिकेट ड्यूटी अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश।

* उपलब्ध पुलिस बल के अनुसार अधिकतम रात्रि ड्यूटी लगाई जाएगी, जिसकी दैनिक मॉनिटरिंग एसपी स्तर से होगी।

यह भी पढ़ें:  राजभवन घेराव के बाद कांग्रेस नेताओं पर पुलिस का शिकंजा, 30 नेताओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज...

* रात 11 बजे तक वाणिज्यिक प्रतिष्ठान बंद कराए जाएंगे; शराब और जुए के अड्डों पर विशेष नजर।

* आपसी रंजिश वाले मामलों को चिन्हित कर निरोधात्मक कार्रवाई।

* अभ्यस्त अपराधियों पर गैंगस्टर/गुंडा एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई।

 

 

एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने स्पष्ट किया कि निर्देशों के पालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिम्मेदारी तय कर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

 

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि देर रात अनावश्यक रूप से सड़कों पर न घूमें, कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

यह भी पढ़ें:  लालकुआं/बिंदुखत्ता–छठे दिन की लीला में राम–लक्ष्मण और माता सीता के अभिनय ने जीता दिल, सूर्पणखा के किरदार ने लूटी महफिल....

 

साथ ही अराजक तत्वों को चेतावनी दी गई है कि शांति व्यवस्था भंग करने या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जनपद में कानून का राज कायम रखने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

 

 

रात्रि में चलाए गए सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस कार्यवाही

 

✔️18 लोगों के विरुद्ध पुलिस एक्ट में कार्यवाही करते हुए 4150.00 रुपए संयोजन शुल्क जमा कराया गया।

✔️ वाहन चेकिंग के दौरान 28 वाहन चालकों के चालान कर 13500.00 रुपए संयोजन शुल्क जमा कराया गया तथा 03 वाहनों को सीज किया गया।

 

 

 

Ad Ad