देहरादून में फिर फायरिंग: सिल्वर सिटी, राजपुर रोड के पास गोलीकांड से दहशत, लगातार घटनाओं पर उठे सवाल, देखिए वीडियो…

गोलीकांड
खबर शेयर करें -

 

देहरादून। राजधानी देहरादून के पॉश इलाके सिल्वर सिटी, राजपुर रोड के पास सोमवार देर शाम गोली चलने की घटना से हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार दो युवकों ने एक कार पर फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

 

स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले कुछ महीनों में राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में आपराधिक घटनाएं बढ़ी हैं, जिससे कानून-व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कर सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें:  लालकुआं/बिंदुखत्ता–छठे दिन की लीला में राम–लक्ष्मण और माता सीता के अभिनय ने जीता दिल, सूर्पणखा के किरदार ने लूटी महफिल, देखिए वीडियो....

 

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश का मामला सामने आ रहा है, हालांकि सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। घायल व्यक्ति को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें:  खटीमा की रामलीला में बड़ा हादसा, खर्दूषण बने अमित की गर्दन में घुसी असली तलवार, मची अफरा–तफरी...

 

गौरतलब है कि हाल के दिनों में देहरादून के व्यस्त इलाकों में हुई घटनाओं ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। अभिभावक और व्यापारी वर्ग खासतौर पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंतित हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें:  ओवरलोडिंग के खिलाफ आवाज उठाने पर सामाजिक कार्यकर्ता को धमकी, तीन दिन का अल्टीमेटम, गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन...

 

पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया जाएगा।

 

लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं के बीच राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर चर्चा के केंद्र में है।

Ad Ad