स्कूल भवनों एवं शौचालयों का होगा सुरक्षा ऑडिट, सीएम धामी ने दिए निर्देश

FB_IMG_1753453683360
खबर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर बैठक के दौरान अधिकारियों को प्रदेश के सभी स्कूल भवनों एवं शौचालयों का सुरक्षा ऑडिट करने, जर्जर स्कूल भवनों में बच्चों को न बैठाने समेत सभी पुलों की भी सुरक्षा ऑडिट करने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा पुलों की आवश्यकतानुसार मरम्मत और पुनर्निमाण करने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया। सुरक्षा के मानको में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

सीएम ने साथ ही त्रियुगीनारायण और राज्य के अन्य स्थल जो वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किये जा रहे हैं, उनका धरातल पर क्रियान्वयन तेजी से करने के साथ ही प्रदेश में दो स्पिरिचुअल इकोनॉमिक जोन विकसित किये जाने की दिशा में तेजी से कार्य करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।