दुखद समाचार नैनीताल–रामगढ़–मुक्तेश्वर मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 25 मीटर गहरी खाई में गिरी मिनी बस; एक की मौत, 14 घायल…

IMG-20260814-WA0053
खबर शेयर करें -

 

नैनीताल। रामगढ़-मुक्तेश्वर मोटर मार्ग पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरा टेंपो ट्रेवलर वाहन संख्या UP14 TQ 9690 अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 25 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के समय वाहन में चालक समेत कुल 22 लोग सवार थे।

 

दुर्घटना की सूचना मिलते ही नैनीताल पुलिस ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र के पर्यवेक्षण में सीओ भवाली रविकांत सेमवाल और प्रभारी निरीक्षक भवाली प्रकाश सिंह मेहरा के नेतृत्व में थाना पुलिस, फायर सर्विस, SDRF और स्थानीय ग्रामीणों की संयुक्त टीम ने युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

यह भी पढ़ें:  अच्छी पहल–संकट में साथ खड़े होने की यही है असली मानवता, इंद्रमणि नौटियाल की स्वदेश वापसी की मुहिम में बढ़े मदद के हाथ...

 

रेस्क्यू टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों और यात्रियों को खाई से बाहर निकाला। हादसे में सुमित पाल सिंह (24), निवासी फरीदाबाद की मृत्यु हो गई। वहीं 14 लोग गंभीर रूप से घायल बताए गए हैं। घायलों को मौके से निकालकर स्थानीय सीएचसी में प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद उन्हें बेहतर उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी रेफर किया गया।

यह भी पढ़ें:  टनल में फंसे 22 श्रमिकों में से 16 सुरक्षित बाहर, रेस्क्यू ऑपरेशन युद्धस्तर पर जारी...

 

रेस्क्यू के दौरान छह लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। वहीं वाहन के अंदर एक व्यक्ति के फंसे होने की सूचना के बाद बचाव दल ने गैस कटर और अन्य अत्याधुनिक उपकरणों की मदद से वाहन को काटकर उसे बाहर निकालने के प्रयास तेज कर दिए।

यह भी पढ़ें:  युवा IAS अधिकारियों की ऊर्जा और जिज्ञासा से बढ़ा नई पीढ़ी के नेतृत्व पर भरोसा...

 

हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया था, जिसे स्थानीय पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है।

 

प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं तथा घायलों को हरसंभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Ad Ad Ad