ऑपरेशन प्रहार का प्रहार: स्कूटी से 336 टेट्रा पैक अवैध शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार…

IMG-20260615-WA0049
खबर शेयर करें -

 

 

हल्द्वानी। जनपद में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत हल्द्वानी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने स्कूटी में अवैध शराब की खेप ले जा रहे एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 7 पेटी (336 टेट्रा पैक) माल्टा मार्का देसी मसालेदार शराब बरामद की है।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में अवैध शराब की तस्करी और बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें:  नशे के खिलाफ नैनीताल पुलिस का शिकंजा, 96 टेट्रा पैक शराब के साथ 21 वर्षीय युवक गिरफ्तार, मुखानी पुलिस की फतेहपुर लामाचौड़ क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई, आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज...

 

पुलिस के अनुसार 15 जून 2026 को चेकिंग, शांति व्यवस्था ड्यूटी एवं अपराध नियंत्रण अभियान के दौरान एक स्कूटी को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान स्कूटी से 7 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। मौके से सौरव आर्या (24 वर्ष) पुत्र नरेश कुमार, निवासी रामलाल कॉलोनी, गोलापार, थाना काठगोदाम, जनपद नैनीताल को गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें:  कैंची धाम पहुंचीं ‘हनुमान अंश’ की युवा प्रोड्यूसर अनूप्रिया नागर, बाबा नीम करौली का लिया आशीर्वाद, नैनीताल पुलिस की व्यवस्थाओं की सराहना, SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी से की शिष्टाचार भेंट; युवा प्रोड्यूसर व परिजनों का हुआ सम्मान...

 

बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर संख्या 198/2026 के तहत धारा 60/72 आबकारी अधिनियम में कोतवाली हल्द्वानी में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि शराब की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था।

यह भी पढ़ें:  ममता एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी, गोरा पड़ाव के मार्गदर्शन में मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा के दौरान स्वाति और विपिन ने लहराया सफलता का परचम...

 

 

* 07 पेटी अवैध शराब

* कुल 336 टेट्रा पैक माल्टा मार्का देसी मसालेदार शराब

 

 

* उपनिरीक्षक दीपक सिंह कार्की

* हेड कांस्टेबल इसरार नबी

* कांस्टेबल दिनेश नगरकोटी

* कांस्टेबल भूपाल सिंह

 

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब तस्करी के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार के तहत अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और कानून तोड़ने वालों के विरुद्ध स

ख्त कार्रवाई की जाएगी।

Ad