बिग ब्रेकिंग–प्रसिद्ध कथावाचक कपिल देव ब्यास के घर में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से लाखों की संपत्ति राख, देखिए वीडियो…

img0556_1739183204
खबर शेयर करें -

 

हल्द्वानी। लामाचौड़ क्षेत्र के निवासी और प्रसिद्ध कथावाचक कपिल देव ब्यास के निजी आवास में सोमवार को अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, जिसने देखते ही देखते घर के एक बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया।

 

आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास किया और घटना की जानकारी दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो चुका था।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड में फिल्म प्रेमियों और निर्माताओं के लिए बड़ी राहत, राज्य में फिल्म शूटिंग पर SGST की भरपाई करेगा सरकार, मल्टीप्लेक्स-सिनेमाघरों को मिलेगा लाभ...

 

बताया जा रहा है कि आग की वजह से घरेलू सामान, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण सहित अन्य कीमती वस्तुओं को भारी नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही कि घटना के दौरान कोई जनहानि नहीं हुई और सभी लोग सुरक्षित हैं।

यह भी पढ़ें:  चारधाम यात्रा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, सुरक्षा-सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, सीएम धामी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की चारधाम यात्रा–2026 की समीक्षा, संवेदनशील क्षेत्रों में अलर्ट रहने के निर्देश...

 

प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। संबंधित विभाग द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों की भारी भीड़ जुट गई और सभी ने इस अप्रिय घटना पर दुख व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें:  आतंकवाद से चुनाव तक सुरक्षा पर डीजीपी सख्त, सोशल मीडिया पर 24 घंटे निगरानी के निर्देश...

 

स्थानीय लोगों ने विद्युत सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरतने की अपील करते हुए कहा कि समय-समय पर बिजली के तारों और उपकरणों की जांच करानी आवश्यक है, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Ad