सावन के दूसरे सोमवार पर मंदिरों में भक्तों का सैलाब, बारिश के बीच श्रद्धालु कर रहे जलाभिषेक

1200-675-23624610-thumbnail-16x9-hdhd
खबर शेयर करें -

भगवान शिव का सबसे प्रिय सावन का महीना चल रहा है और उत्तराखंड में हर तरफ भगवान शिव के भक्त नजर आ रहे हैं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक कर रहे हैं। मान्यता है कि भगवान शिव को सोमवार का दिन सबसे ज्यादा प्रिय होता है इस दिन शिव की भक्ति और जलाभिषेक करने पर शिव की अपार कृपा मिलती है। वहीं सावन के दूसरे सोमवार पर बारिश के बावजूद भोलेनाथ की ससुराल और माता सती के मायके कनखल के दक्ष प्रजापति मंदिर में भोले के भक्तों की भारी भीड़ रही। सावन की फुहारों के बीच सुबह से ही शिवभक्त मंदिर में पहुंचते रहे। कांवड़ मेले के चलते बड़ी संख्या में कांवड़ियों ने भी यहां पहुंचकर दर्शन किए। मान्यता है पूरे सावन के महीने भोलेनाथ यहीं विराजते हैं। दूर से दूर आए श्रद्धालुओं का उत्साह सुबह से ही देखा गया।

 

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–गड्ढों में तब्दील लालकुआं–बिंदुखत्ता का मुख्य मार्ग, हादसे को दे रहा निमंत्रण, जल भराव और कीचड़ से राहगीर परेशान, कुमाऊं आयुक्त से तत्काल मरम्मत और स्थायी समाधान की मांग...

 

Ad