नैनीताल लिटरेचर फेस्टिवल से पर्यटन और साहित्य को मिलेगा नया मंच: आयुक्त दीपक रावत…

FB_IMG_1773538528246
खबर शेयर करें -

 

 

 

 

नैनीताल। Nainital Literature Festival का शुभारंभ शुक्रवार को नैनीताल के चारखेत स्थित माउंटेन मैजिक में हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन कुमाऊं आयुक्त व सचिव मुख्यमंत्री Deepak Rawat तथा प्रख्यात साहित्यकार Pushpesh Pant ने संयुक्त रूप से किया।

 

15 मार्च तक चलने वाले इस साहित्यिक महोत्सव में देश-विदेश के कई लेखक, साहित्यकार, विचारक और रचनाकार भाग ले रहे हैं। उद्घाटन सत्र में अतिथियों ने साहित्य, संस्कृति और पर्यटन के महत्व पर अपने विचार साझा किए।

यह भी पढ़ें:  बर्नीगाड़ को विकास की बड़ी सौगात: ₹217 करोड़ की 38 योजनाओं का शिलान्यास–लोकार्पण, राजकीय महाविद्यालय का भी शुभारंभ...

 

इस अवसर पर आयुक्त Deepak Rawat ने आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलता है और चारखेत जैसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों को नई पहचान मिलती है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के मंच स्थानीय लोगों को देश-विदेश के लेखकों और विचारकों से मिलने का अवसर प्रदान करते हैं, वहीं युवाओं को साहित्य, लेखन और चिंतन की दिशा में नई प्रेरणा भी मिलती है।

यह भी पढ़ें:  राजीवनगर प्रथम में मर्यादा पुरुषोत्तम राम के चौथे दिन की लीला का शानदार मंचन, पूर्व ब्लॉक प्रमुख संध्या डालाकोटी ने की शिरकत...

 

कार्यक्रम में प्रसिद्ध लेखक और फिल्मकार Inderjeet Pant ने कुमाऊं की लोकगाथा पर आधारित फिल्म Rajula Malushahi पर अपने विचार व्यक्त करते हुए इसके सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला।

यह भी पढ़ें:  राजीवनगर प्रथम में मर्यादा पुरुषोत्तम राम के चौथे दिन की लीला का शानदार मंचन, पूर्व ब्लॉक प्रमुख संध्या डालाकोटी ने की शिरकत...

 

फेस्टिवल में विभिन्न सत्रों, चर्चाओं और साहित्यिक गतिविधियों के माध्यम से साहित्य, संस्कृति और समाज से जुड़े विषयों पर मंथन किया जाएगा। इस दौरान देश-विदेश से आए लेखक, साहित्यकार, विचारक और फिल्मकार बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Ad Ad